/newsnation/media/media_files/2025/12/15/lionel-messi-india-tour-live-day-3-2025-12-15-12-47-46.jpg)
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ 3 दिन के लिए भारतीय दौरे पर आए हैं. कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद मेसी दिल्ली पहुंचे थे. जहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनके लिए एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान ICC चैयरमैन जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद रहे.
जय शाह ने लियोनल मेसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट भी गिफ्ट में दी. इसके अलावा जय शाह ने मेसी को एक स्पेशल बैट और टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की. मेसी दिल्ली से अब गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं. जहां उनकी मुलाकात अनंत अंबानी से होगी. इसके बाद मेसी वापस अपने देश लौट जाएंगे.
- Dec 15, 2025 22:24 IST
जामनगर पहुंचे लियोनस मेसी
लियोनस मेसी गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं. आज रात को वो वहीं वनतारा में अनंत अंबानी से मिलेंगे. मेसी का आज भारतीय दौरे का आखिरी दिन है. इसके बाद मेसी अपने देश लौट जाएंगे.
#WATCH | Gujarat: Star footballers Lionel Messi and Luis Suárez arrive in Jamnagar
— ANI (@ANI) December 15, 2025
They will visit Vantara and stay there tonight, and will be hosted by Anant Ambani, Director of Reliance Industries Limited pic.twitter.com/BIOEy6K1bi - Dec 15, 2025 19:09 IST
जय शाह ने मेसी को गिफ्ट की टीम इंडिया की जर्सी
लियोनल मेसी के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज को भी जय शाह ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 विनिंग जर्सी गिफ्ट की है.
🏏⚽️ In a rare crossover moment for global sport, ICC Chairman Jay Shah met football icon Lionel Messi, Luis Suarez and Rodrigo De Paul and presented them with #TeamIndia jerseys and a signed bat by the ICC T20 World Cup 2024 winning Indian team in New Delhi.@JayShah |… pic.twitter.com/C4uJEJBna1
— BCCI (@BCCI) December 15, 2025इतना ही नहीं DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने फुटबॉलर लुइस सुआरेज को अरुल जेटली स्टेडियम में बनाए गए विराट कोहली स्टैंड के बारे में बताया.
DDCA Director Shyam Sharma mentioning about Virat Kohli Stand in Arun Jaitley Pavilion to Luis Suarez. 🐐 pic.twitter.com/Ng0cmYnStP
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 15, 2025 - Dec 15, 2025 18:20 IST
जय शाह ने मेसी को दी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट
जय शाह ने बैट के अलावा लियोनल मेसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट भी गिफ्ट में दी. जय शाह ने जो टिकट दिया है वो भारत और यूएस मैच का है जो 7 फरवरी को खेला जाएगा. मेसी ने भी कहा कि वो दोबारा भारत आएंगे. हालांकि वो इस मैच को देखने आएंगे ये तय नहीं है.
Jay Shah supremacy 🫡
— xuraj (@xurajbxnl) December 15, 2025
Bro invited Messi to watch a cricket match 💀 pic.twitter.com/kepTJR5iU1 - Dec 15, 2025 17:50 IST
मेसी ने कहा फिर आएंगे भारत घूमने
लियोनल मेसी अरुण जेटली स्टेडियम में छोटे बच्चों से मिले और उनके साथ फोटो खिंचवाई. मेसी ने कहा, हम यह सारा प्यार अपने साथ ले जा रहे हैं. हम जरूर वापस आएंगे, उम्मीद है कि किसी दिन मैच खेलने या फिर किसी और मौके पर, लेकिन हम भारत वापस घूमने जरूर आएंगे. बहुत-बहुत धन्यवाद.
MESSI WITH YOUNG KIDS AT DELHI. ❤️ pic.twitter.com/OjqyUA9IC8
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 15, 2025Messi said "We carry all this love with us - we will definitely return - hopefully one day to play a match or on another occasion but we will definitely return to visit India - Thank you very much". pic.twitter.com/DU8R24IGtH
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 15, 2025 - Dec 15, 2025 17:47 IST
जय शाह ने मेसी को गिफ्ट की स्पेशल बैट
लियोनल मेसी आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे हुए हैं, जहां उनके लिए एक शानदार इवेंट का आयोजन किया गया है. मेसी से मिलने आईसीसी चेयरमैन जय शाह पहुंचे हुए हैं. मेसी ने जय शाह को जर्सी गिफ्ट की. जबकि जय शाह ने मेसी को स्पेशल बैट गिफ्ट में दी.
ICC CHAIRMAN JAY SHAH HANDED SPECIAL JERSEY & BAT TO MESSI ❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 15, 2025
- Nice Gesture by Jay Shah. pic.twitter.com/P3lyzjWtz7 - Dec 15, 2025 16:45 IST
ionel Messi India Tour LIVE DAY-3: अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी
लियोनेल मेस्सी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच गए हैं. वहां, मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। वहीं इस दौरान उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद फैंस को फुटबॉल गिफ्ट में दिया.
- Dec 15, 2025 16:17 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: स्कूल छोड़कर स्टेडियम पहुंचा फैन
अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस की एक झलक पाने के लिए फैन की भीड़ जमा हुई है. इस दौरान एक फैन स्पेशल पोस्टर लिए नजर आया. उस फैन के पोस्टर में लिखा है कि उसने मेसी को देखने के लिए आज अपना स्कूल छोड़ दिया है.
Leo Messi fans with a funny poster.😅🇮🇳 pic.twitter.com/yb4ZEKdp5w
— MessiXtra (@MessiXtraHQ) December 15, 2025 - Dec 15, 2025 15:34 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: लियोनल मेसी का आज के कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होंगे:-
दिल्ली के होटल लीला पैलेस में मीट एंड ग्रीट इवेंट होगा
इसके बाद सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
30 बच्चों के साथ फुटबॉल वर्कशॉप को आयोजन किया जाएगा
स्टेज सेरेमनी
- Dec 15, 2025 15:24 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: दिल्ली पहुंच चुके हैं लियोनेल मेसी
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी दोपहर 2:30 बजे दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली में मेसी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं, जिसकी शुरुआत दिल्ली के होटल लीला पैलेस में मीट एंड ग्रीट इवेंट से होगी.
- Dec 15, 2025 13:38 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: देरी से दिल्ली पहुंचेंगे मेसी
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दिल्ली पहुंचने में देरी हो रही है. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण उनकी उड़ान में देरी हो गई है. तीन दिन के भारत दौरे के दूसरे चरण में मेसी मुंबई में थे और उन्हें सुबह ही दिल्ली पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे के कारण उनकी चार्टर्ड फ्लाइट में देरी हुई, जिसके कारण अब वह देरी से दिल्ली पहुंचेंगे.
- Dec 15, 2025 12:57 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: कंपनियों ने खर्च किए हैं करोड़ों रुपये
लियोनल मेसी से मिलने के लिए लोग लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो दिग्गज से मिलने के लिए कुछ कंपनियों ने करीब 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं. यानी मेसी से हैंडशेक करने की कीमत भी करोड़ों में है.
- Dec 15, 2025 12:50 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: मेसी से नहीं मिलेंगे पीएम मोदी
ताजा अपडेट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लियोनल मेसी से नहीं मिलने वाले हैं. इसकी वजह ये है कि पीएम मोदी पहले ही जॉर्डन की यात्रा के लिए देश से रवाना हो चुके हैं.
- Dec 15, 2025 12:43 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी के फैंस की भीड़
लियोनल मेसी के 2 बजे तक नई दिल्ली पहुंचने की खबर है. इसके बाद वह दिल्ली के अरुण स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और मुख्य कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित होंगे. जहां, सुबह से ही फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है. हर कोई दिग्गज की एक झलक के लिए वहां पहुंचा है.
#WATCH | Delhi: Football fans arrive at Arun Jaitley Stadium to watch football star Lionel Messi. The Argentine footballer will be here for the fourth and final leg of his G.O.A.T. India Tour 2025. pic.twitter.com/c064BSZ6mv
— ANI (@ANI) December 15, 2025 - Dec 15, 2025 11:57 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: पीएम मोदी के मेसी से मिलने पर संशय
पीएम नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर निकल रहे हैं. इसके चलते अब खबरें आ रही हैं कि पीएम शायद ही दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी से मिल सकें. पीएम जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे.
- Dec 15, 2025 10:49 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: दिल्ली इवेंट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के चलते दिल्ली के कई रूट्स पर आज (15 दिसंबर) आम दिनों से ज्यादा ट्रैफिक रहेगा. लोगों को भीड़ और जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच कई सड़कों से बचने की लोगों को सलाह दी है. आज राजघाट से दिल्ली गेट और कमला मार्केट तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग के दोनों ओर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. जबकि दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक (ITO) तक और बहादुरशाह जफर मार्ग के दोनों तरफ, वहीं तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और आसफ अली रोड ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 14, 2025
In connection with the “LIONEL MESSI G.O.A.T INDIA TOUR – DELHI LEG” at Arun Jaitley Stadium, Ferozshah Kotla Ground on 15.12.2025 (01:00 PM – 04:00 PM), traffic movement is expected to remain slow / affected in and around the stadium due to traffic regulations… pic.twitter.com/KD9Sjj3OjU - Dec 15, 2025 10:06 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-3: सुनील छेत्री से मिले मेसी
Sunil Chhetri with Leo Messi. 😍
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 15, 2025
- A beautiful frame! ❤️ pic.twitter.com/lRqynkUsTV - Dec 15, 2025 10:00 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: विराट कोहली से मिल सकते हैं मेसी
Lionel Messi India Tour LIVE: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज दिल्ली में रहेंगे. इस दौरान वह कई बड़ी शख्सियत से मिलेंगे. मिली जामकारी के मुताबिक, दिल्ली में विराट कोहली के आने की उम्मीद है. विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारत आ चुके हैं. उनके आने के बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मेसी के इवेंट में शामिल होने के लिए ही भारत आए हैं.
- Dec 15, 2025 08:32 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: आज दिल्ली पहुंचेंगे मेसी
Lionel Messi India Tour LIVE: अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी, अपने G.O.A.T. इंडिया टूर 2025 के चौथे और आखिरी पड़ाव के लिए आज (15 दिसंबर) दिल्ली पहुंचेंगे.
ये अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर के विजुअल्स हैं, जहां उनके इवेंट होंगे.
#WATCH | Football star, Argentina's Lionel Messi, will arrive in Delhi today for the fourth and final leg of his G.O.A.T. India Tour 2025.
— ANI (@ANI) December 15, 2025
Visuals from outside Arun Jaitley Stadium where his events will take place. pic.twitter.com/bsYq4BWk4r - Dec 15, 2025 07:50 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: पीएम मोदी से मिलेंगे मेसी
Lionel Messi India Tour LIVE: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज (15 दिसंबर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. फिर दोपहर 1.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगे. बता दें कि मेसी भारत में 3 दिन का 'GOAT इंडिया' टूर कर रहे हैं. आज उनके दौरे का आखिरी दिन है.
- Dec 15, 2025 00:08 IST
15 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे मेसी
लियोनल मेसी सोमवार, 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे. जहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनके लिए एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान कई दिग्गज की उनसे मुलाकात हो सकती है. अरुण जेटली स्टेडियम मेसी के स्वागात के लिए तैयार को चुका है.
#WATCH | Visuals from the Arun Jaitley Stadium in New Delhi where Star footballer Lionel Messi will be arriving tomorrow, as part of the last leg of his "GOAT India Tour 2025".#GOATIndiaTour2025#Messi𓃵pic.twitter.com/7HvnOwPPQ6
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 23:20 IST
वानखेड़े में गुंजा 'इंडिया का राजा रोहित शर्मा'
वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी के इवेंट में रोहित शर्मा का नाम गुंजरता दिखाई दिया. रिपोर्ट्स में ऐसा आया था कि रोहित शर्मा भी मेसी से वानखेड़े में मुलाकात करेंगे, लेकिन रोहित कहीं नजर नहीं आएं. हालांकि फिर भी फैंस ने रोहित को याद किया.
"India cha Raja Rohit Sharma” fans chanting at Wankhede Stadium while Messi’s event was going on.🥵🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) December 14, 2025
Unreal Aura of boss @ImRo45🐐 pic.twitter.com/T9BxYFmzlR - Dec 14, 2025 22:28 IST
वानखेड़े नें दिखा मेसी का क्रेज
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी का गजब का क्रेज देखने को मिला. फैंस मैसी को देखकर काफी खुश नजर आएं. वहीं मेसी भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारतीय फूटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से मिले. मेसी अब 15 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे.
Mumbai awaits for Messi Mania 🥰 #MessiInIndiapic.twitter.com/5mILJXa1En
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 20:54 IST
मेसी ने देवेंद्र फणडवीस को गिफ्ट की जर्सी
लियोनल मेसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को अपनी जर्सी गिफ्ट की है. मेसी के लिए वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार इवेंट का आयोजन हुआ है. मेसी मुंबई के बाद दिल्ली जाएंगे.
Maharashtra CM Devendra Fadnavis tweets, "Gracias Messi!" pic.twitter.com/qwWguJOpj5
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 19:21 IST
सचिन तेंदुलकर ने मेसी को गिफ्ट की जर्सी
सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को 10 नंबर की जर्सी गिफ्ट की. वहीं मेसी ने सचिन तेंदुलकर को फुटबॉल गिफ्ट में दी.
Indian cricket legend Sachin Tendulkar with Leo Messi in Wankhede stadium 🐐 pic.twitter.com/SBMnJPwKwh
— 𝙼𝚛.𝚅𝚒𝚕𝚕𝚊™ (@Shivayaaah) December 14, 2025WHEN WHOLE CROWD ROARING "SACHIN, SACHIN" - Messi was clapping for it. ♥️ pic.twitter.com/W25UtQnZM9
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 19:04 IST
मेसी ने तेंदुलकर को गिफ्ट की जर्सी
भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी से मिले और उन्हें जर्सी गिफ्ट की. इसके अलावा मेसी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणडीस के साथ भारतीय तिरंगा झंडा पकड़े नजर आए हैं.
SACHIN GIFTED HIS NUMBER 10 JERSEY TO MESSI 🇮🇳
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025
- Frame of the Decade. pic.twitter.com/LbPCTm1UeQMESSI HOLDING INDIAN FLAG 🇮🇳 pic.twitter.com/oRK9vzG3Ox
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 18:51 IST
मेसी ने सुनील छेत्री को गिफ्ट की जर्सी
लियोनल मेसी वानखेड़े स्टेडियम में सुआरेज और रोड्रिगो के साथ पहुंचे हैं. मेसी ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री को जर्सी गिफ्ट की.
MESSI × SUNIL CHHETRI MOMENT AT WANKHEDE. 🥹 pic.twitter.com/Aset9U8UmM
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025MESSI HAS ARRIVED IN WANKHEDE 🔥 CROWD IS ROARING...!!!! pic.twitter.com/iGgnVWhw5U
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025GOD OF CRICKET, SACHIN TENDULKAR AT WANKHEDE 🐐 pic.twitter.com/beVtkyxYA7
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 18:05 IST
वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे मेसी
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुके हैं. उनके साथी फुटबॉलर लुइस सुआरेज भी मौजूद हैं. मेसी वानखेड़े में पहुंचकर सबसे पहले भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री से मिले.
#WATCH | Mumbai: Star footballer Lionel Messi arrives at the Wankhede Stadium
— ANI (@ANI) December 14, 2025
#LionelMessi𓃵#GOATIndiaTour2025pic.twitter.com/1DTFmPbpDj - Dec 14, 2025 17:13 IST
ब्रेबोर्न स्टेडियम से निकले मेसी
लियोनेल मेसी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) से निकल चुके हैं. अब वो वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे.
#WATCH | Mumbai: Star footballer Lionel Messi leaves from the Cricket Club of India #LionelMessi𓃵#GOATIndiaTour2025pic.twitter.com/gdhpc7l2Oe
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 16:38 IST
Lionel Messi India Tour LIVE DAY-2: शिल्पा शेट्टी पहुंचे स्टेडियम
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंच चुकी हैं. बताया जा रहा है कि वहां शिल्पा शेट्टी की मुलाकात लियोनल मेसी से हो सकती है.
Mumbai, Maharashtra: Actress Shilpa Shetty enters the CCI club where footballer Lionel Messi is expected to arrive pic.twitter.com/yPM3kNRoKB
— IANS (@ians_india) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 16:16 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेडियम पहुंचे हैं मेसी
दिग्गज लियोनल मेसी के 2 बड़े इवेंट मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) और वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले हैं. इन दोनों इवेंट्स के लिए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. स्टेडियम के अंदर जाने वाले लोगों को पानी की बोतल, मेटल से बनी चीजें और सिक्कों को लेकर जाने पर बैन लगा दिया गया है. जानकारी के लिए बता दें, दोनों वेन्यू पर सीनियर पुलिस अफसरों के नेतृत्व में 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
- Dec 14, 2025 16:08 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंचे मेसी
दिग्गज फुटबॉलर नियोनल मेसी ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंच गए हैं. जहां, सचिन तेंदुलकर से उनकी मुलाकात हो सकती है और सभी फैंस एक फ्रेम में दो दिग्गजों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
- Dec 14, 2025 14:35 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई पहुंच गए हैं मेसी
MESSI HAS ARRIVED IN MUMBAI...!!! 🐐
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 14, 2025
- God of Cricket × God of Football in the frame soon. 🥹pic.twitter.com/3rwuEPbwly - Dec 14, 2025 14:06 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: कल दिल्ली में होने वाले मेसी के इवेंट को लेकर DCP ने दी जानकारी
Lionel Messi India Tour LIVE: कल दिल्ली में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के इवेंट के बारे में DCP निशांत गुप्ता ने कहा, “ट्रैफिक पुलिस ने तीन पार्किंग एरिया तय किए हैं, जिसमें विक्रम नगर के पास P1 भी शामिल है. ये लेबल वाली गाड़ियों के लिए मुख्य पार्किंग जोन हैं. ऐप-बेस्ड टैक्सी इस्तेमाल करने वालों को भी सलाह दी जाती है कि वे राजघाट चौक पर उतरें और बाकी का रास्ता पैदल चलें. अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास पार्किंग सख्त मना है; वहां पार्क की गई गाड़ियों को टो कर लिया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा.
#WATCH | Delhi: On Argentine footballer Lionel Messi's event in Delhi tomorrow, DCP Nishant Gupta says, "The traffic police have designated three parking areas, including P1 near Vikram Nagar. These are the main parking zones for labelled vehicles. Vehicles without labels should… pic.twitter.com/Ogb8K9t5Zw
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 13:47 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: 14 दिन की हिरासत में भेजे गए ऑर्गनाइजर
Lionel Messi India Tour LIVE:फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और ऑर्गनाइजर को बिधाननगर कोर्ट (पश्चिम बंगाल) में पेश किया गया. सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The promoter and organiser of Football star Lionel Messi's G.O.A.T India Tour 2025 was brought to the Bidhannagar court.
— ANI (@ANI) December 14, 2025
He has been sent to 14 days of police custody. pic.twitter.com/y652t898TP - Dec 14, 2025 13:30 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: कोलकाता इवेंट में हुए गड़बड़ी को लेकर जांच जारी
Lionel Messi India Tour LIVE: कल (13 दिसंबर) कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के इवेंट में हुई अफरा-तफरी और नाराज फैंस द्वारा तोड़फोड़ के बाद, CV आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी डॉ. मनोज पंत के साथ स्टेडियम का दौरा किया.
#WATCH | Following the chaos at Football star Lionel Messi's event and vandalism by angry fans at the Salt Lake Stadium in Kolkata yesterday, CV Ananda Bose visits the stadium with Chief Secretary of West Bengal, Dr Manoj Pant.
— ANI (@ANI) December 14, 2025
(Source: OSD to Governor) pic.twitter.com/RYaeWOQEev - Dec 14, 2025 13:20 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मेसी के इवेंट पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के इवेंट पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं, और मुझे उम्मीद है कि सब कुछ अच्छे से होगा और मेसी को देखने आने वाले सभी लोग सुरक्षित रहेंगे.”
#WATCH | Mumbai: On Argentine footballer Lionel Messi's event in Mumbai, NCP-SCP MP Supriya Sule says, "I wish them good luck, and I hope it all happens well and everybody who comes to see Messi is very safe." pic.twitter.com/XtOCtAEQnR
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 13:02 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: ताज होटल पहुंचे मेसी
Lionel Messi India Tour LIVE: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी मुंबई के ताज होटल पहुंच गए हैं. बता दें कि मेसी अपने G.O.A.T. टूर इंडिया 2025 के लिए यहां आए हैं.
#WATCH | Maharashtra: Argentine footballer Lionel Messi arrives at the Taj Hotel in Mumbai.
— ANI (@ANI) December 14, 2025
Lionel Messi is in Mumbai for his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/SYo8FeUvRW - Dec 14, 2025 12:48 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Lionel Messi India Tour LIVE: आपको बता दें कि कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में फैंस ने शनिवार (13 दिसंबर) को जबरदस्त उत्पात मचाया था. इसे ध्यान में रखकर मुंबई पुलिस पहले ही अलर्ट पर है. मुंबई पुलिस ने मेसी के गॉट इंडिया टूर से जुड़े सभी वेन्यू पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.
- Dec 14, 2025 12:22 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए मेसी
Lionel Messi India Tour LIVE: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए. देखिए तस्वीरें...
#WATCH | Maharashtra: Argentine footballer Lionel Messi leaves from Mumbai airport.
— ANI (@ANI) December 14, 2025
Lionel Messi is in Mumbai for his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/Z7nfxDgmZ0 - Dec 14, 2025 12:07 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: आज इन भारतीय क्रिकेटरों से मिलेंगे मेसी
Lionel Messi India Tour LIVE: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज (14 दिसंबर) दोपहर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे. इस दौरान उनकी मुलाकात भारत की कुछ महान क्रिकेट हस्तियों से हो सकती है, जिनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के शामिल होने की संभावना है.
- Dec 14, 2025 11:47 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई कितने बजे पहुंचेंगे मेसी?
Lionel Messi India Tour LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियोनल मेसी दोपहर 12:30 तक मुंबई पहुंच जाएंगे. दरअसल, उनके इवेंट्स की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से हो रही है, जिससे पहले उनके मुंबई पहुंचकर थोड़ी देर होटल में आराम करने का शेड्यूल बनाया गया है.
- Dec 14, 2025 11:32 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: ब्रेबोर्न स्टेडियम का नजारा
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के बाहर के विजुअल्स, जहां अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने G.O.A.T. टूर इंडिया 2025 के हिस्से के तौर पर मौजूद रहेंगे.
#WATCH | Maharashtra: Visuals from outside the Brabourne Stadium in Mumbai, where Argentine footballer Lionel Messi will be present as part of his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/WItyyocFAR
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 11:23 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मेसी के कोलकाता इवेंट में हुई गड़बड़ी पर बाइचुंग भूटिया ने दी प्रतिक्रिया
Lionel Messi India Tour LIVE: लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में हुई गड़बड़ी पर, पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कैप्टन, बाइचुंग भूटिया ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे लगता है कि आयोजकों ने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन कभी-कभी चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं, खासकर VIP कल्चर- बहुत सारे VIPs को रोकना आयोजकों के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है, जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए था. मुझे लगता है कि वे अंदर घुस गए और भीड़ लगा दी. असली फैंस मेसी को ठीक से देख नहीं पाए. इसलिए, मुझे लगता है कि इसी वजह से फैंस बहुत निराश थे. उम्मीद है कि इस तरह की गलतियां दोबारा नहीं होंगी. मेरा एकमात्र सुझाव यह है कि मुझे लगता है कि भविष्य में इसे सच में बहुत अच्छे से ऑर्गनाइज किया जाना चाहिए और साथ ही, आसपास मौजूद बहुत सारे अनचाहे VIPs से बचना चाहिए.”
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: On chaos at Lionel Messi's Kolkata event, former Indian footballer and Captain, Bhaichung Bhutia says, "I think it's very unfortunate. I think the organisers did their best, but sometimes it gets out of control, especially VIP culture - it becomes… pic.twitter.com/VUxSYldRaR
— ANI (@ANI) December 14, 2025 - Dec 14, 2025 10:47 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: लियोनल मेसी ने फैंस के लिए कहीं दिल जीतने वाली बातें
Lionel Messi addresss Indian fans..
— Venisha G Kiba (@KibaVenisha) December 13, 2025
Rahul Gandhi Ji is present with him 🔥 pic.twitter.com/ouCObXewB9 - Dec 14, 2025 10:19 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई में टिकट की कीमत कितनी है?
आज लियोनल मेसी मुंबई में होंगे, जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. मुंबई में करीब सारे टिकट बिक चुके हैं और उपलब्ध टिकटों की कीमत 8850 रुपये से 14,750 रुपये के बीच है.
- Dec 14, 2025 09:40 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: मुंबई में आज का दिन बिताएंगे मेसी
खबर है कि भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आज वानखेड़े स्टेडियम में मेसी के साथ एक इवेंट का हिस्सा बनेंगे. जहां, फैंस को दो दिग्गजों को एक मंच पर देखने का मौका मिल सकता है.
- Dec 14, 2025 09:12 IST
राहुल गांधी ने खिंचवाई मेसी के साथ फोटो
📸 Rahul Gandhi & Revanth Reddy with Lionel Messi.#MessiInIndia#Messi#Messi𓃵#RahulGandhipic.twitter.com/Q42Mqtrm0f
— Indian Cricket Team (@TeamIndia_in) December 13, 2025 - Dec 14, 2025 08:49 IST
Lionel Messi India Tour LIVE: 14 दिसंबर को ऐसा है मेसी का शेड्यूल
11:40am: मेस्सी मुंबई पहुंचेंगे, ताज महम होटल
3:30 pm: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में हिस्सा लेना
4:00 pm: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
4:55- 6:30 pm: MS Dhoni या करिश्मा कपूर के साथ वानखेड़े स्टेडियम में इवेंट, फ़ुटबॉल क्लिनिक और उसके बाद चैरिटी फैशन शो
- Dec 14, 2025 08:34 IST
लियोनल मेसी का हैदराबाद टूर हुआ खत्म
लियोनल मेसी के टूर का हैदराबाद लेग आखिरकार खत्म हो गया है. फुटबॉलर मेसी, डी पॉल और सुआरेज स्टेडियम से बाहर निकल चुके हैं. अब ये तीनों खिलाड़ी कल मुंबई पहुंचेंगे.
- Dec 13, 2025 22:03 IST
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना हुए लियोनेल मेस्सी, राहुल गांधी भी रहे साथ
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ताज फलकनुमा पैलेस से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना हुए.
#WATCH | (Earlier visuals) | Accompanying star footballer Lionel Messi, Telangana CM Revanth Reddy and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi departed from the Taj Falaknuma Palace for the Rajiv Gandhi International Cricket Stadium.
— ANI (@ANI) December 13, 2025
Source: Telangana CMO pic.twitter.com/xNgj4vhjKz
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us