हॉकी लीजेंट चरणजीत सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह की आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह की आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

author-image
Satyam Dubey
New Update
Charanjit Singh

Charanjit Singh ( Photo Credit : File Photo)

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) की आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया. चरणजीत सिंह ने ऊना के मलाहक में अपने पैतृक घर पर सुबह तकरीबन 5 बजे आखिरी सांस ली. पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह 84 साल की उम्र तक स्वस्थ रहे. लेकिन इसी साल उनको अधरंग की बिमारी हुई. इस बिमारी के कारण चरणजीत सिंह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे. लेकिन उनकी सक्रियता कम नहीं हुई थी. उनके निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) ने शोक व्यक्त किया है. 

Advertisment

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी श्री चरणजीत सिंह के निधन से दुखी हूं. उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से 1960 के रोम और टोक्यो ओलंपिक में. उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं. शांति.

यह भी पढ़ें: IPL 2022: RCB इन चार खिलाड़ियों को कर रही टारगेट! पूछा किसको खरीदें

आपको बता दें कि चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) ने हॉकी टीम की कमान संभालते हुए 1964 में स्वर्ण पदक जीता था. उस वक्त कप्तान चरणजीत सिंह के अलावा बलबीर सीनियर, पिरथीपाल जैसे धुंरधरों से सजी टीम थी. उन्होंने पंजाब पुलिस में एएसआई (SI) के रूप में अपनी सेवाएं दी. 14 साल की नौकरी के बाद डीएसपी (DSP) पद से सेवानिवृत्ति ले ली. चरणजीत सिंह अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) व पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Award) से सम्मानित किए गए हैं. 

PM modi hockey legend Charanjit Singh Charanjit Singh died Hockey India mourns hockey legend Died
Advertisment