FIFA World Cup 2030 की मेजबानी से पहले मोरक्को पर लगे गंभीर आरोप, 30 लाख कुत्तों को मारने का मामला आया सामने

FIFA World Cup 2030: मोरक्को से एक दंग करने वाला मामला सामने आ रहा है. वहां पर 30 लाख कुत्तों को मार दिया गया है. ऐसा फीफा वर्ल्ड कप 2030 से पहले शहर को साफ करने और सुंदर दिखाने के लिए किया गया है.

FIFA World Cup 2030: मोरक्को से एक दंग करने वाला मामला सामने आ रहा है. वहां पर 30 लाख कुत्तों को मार दिया गया है. ऐसा फीफा वर्ल्ड कप 2030 से पहले शहर को साफ करने और सुंदर दिखाने के लिए किया गया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
FIFA World Cup 2030

FIFA World Cup 2030 Photograph: (ANI)

FIFA World Cup 2030: फीफा वर्ल्ड कप 2030 मोरक्को में खेला जाने वाला है. इसके लिए वहां पर तैयारी अभी से शुरू कर दी गईं हैं. लेकिन इन तैयारियों के बीच अब एक विवाद खड़ा हो गया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल, तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों से पहले मोरक्को में करीब 30 लाख आवारा कुत्तों को मारा गया है. इन आरोप से दुनियाभर में आक्रोश फैल गया है.

Advertisment

कुत्तों को मारने की घटना आई सामने 

अब इस मामले से पशु अधिकार संगठन काफी आक्रोश में हैं. इन संगठनों द्वारा दावा किया गया है कि, कुत्तों को गोली मारकर, जहर देकर और अमानवीय तरीकों से हत्या की जा रही है. ताकि शहर साफ और पर्यटकों के लिए आकर्षक दिख सके. हालांकि मोरक्को सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है. इस नॉर्थ अफ्रीकी देश को 2023 में स्पेन और पुर्तगाल के साथ को-होस्ट के तौर पर कन्फर्म किया गया था. 

इस पूरे मामले पर एक एक्टिविस्ट्स ने कहा है कि, शहरों और टूरिस्ट स्पॉट्स को ज्यादा साफ और सुरक्षित दिखाने के लिए कुत्तों को मारा जा रहा है. एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन्स ने तस्वीरें भी साझा की हैं. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि मोरक्को के अधिकारी सख्त तरीके अपना रहे हैं, जिसमें कुत्तों की गर्दन पकड़ना, उन्हें ट्रकों में भरना और उनके शवों को सामूहिक कब्रों में फेंकने से पहले उन्हें जहर देना या गोली मारना शामिल है.

फीफा पर भी लगे गंभीर आरोप

इन रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि कुत्तों को कूड़े के डिपो पर जिंदा जलाने से पहले कई दिनों तक भूखा रखा जाता था. इंटरनेशनल एनिमल वेलफेयर एंड प्रोटेक्शन कोएलिशन (IAWPC) ने कहा कि, मोरक्को में बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स से पहले बड़े पैमाने पर जानवरों को मारने का एक पैटर्न है और कहा कि FIFA जैसे संगठन ऑर्डर नहीं दे रहे हैं, बल्कि असल में इस काम को बढ़ावा दे रहे हैं.

फीफा की ओर से आया बड़ा बयान

FIFA के एक स्पोक्सपर्सन ने मीडिया को बताया कि 2030 फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी बिड के दौरान मोरक्को ने जानवरों की भलाई के लिए अपने कमिटमेंट पर जोर दिया था और आवारा कुत्तों के लिए क्लीनिक बढ़ाने और प्रोग्राम को सपोर्ट करने की सरकारी कोशिशों का जिक्र किया था. हम एनिमल वेलफेयर ग्रुप IAWPC के साथ काम कर रहा है और इस मामले को सुलझाने के लिए पैनल बुलाया गया है. लंदन में मोरक्को की एम्बेसी ने कहा है कि, आवारा कुत्तों को नहीं मारा जा रहा है.

ये भी पढ़ें :पहली ही मुलाकात में जॉर्जीना को दिल दे बैठे थे रोनाल्डो, किसी फिल्म से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

Dog Morocco FIFA World Cup 2030
Advertisment