पहली ही मुलाकात में जॉर्जीना को दिल दे बैठे थे रोनाल्डो, किसी फिल्म से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

Cristiano Ronaldo love story : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए इस खास मौके पर उनकी और जॉर्जिया की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं.

Cristiano Ronaldo love story : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए इस खास मौके पर उनकी और जॉर्जिया की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Cristiano Ronaldo love story with Georgina Rodriguez in hindi on his 41 birthday

Cristiano Ronaldo love story with Georgina Rodriguez in hindi on his 41 birthday Photograph: (Source: Instagram/Cristiano Ronaldo)

Cristiano Ronaldo love story : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं और हर तरफ रोनाल्डो की ही चर्चा है. तो आइए इस खास पर रोनाल्डो और जॉर्जीना की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं. वह कैसे मिले, कैसे बातचीत शुरू हुई. यकीन मानिए रोनाल्डो की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है...

Advertisment

2016 में हुई थी पहली मुलाकात

दुनियाभर में फुटबॉल के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए मशहूर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. पहली नजर का प्यार... सिर्फ किताबों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी होता है, ये बात रोनाल्डो को भी तब पता चली, जब उन्होंने जॉर्जीना को पहली बार देखा.

बात 2016 की है, जब जॉर्जीना और रोनाल्डो की पहली मुलाकात हुई. यह सब एक गुच्ची स्टोर में शुरू हुआ. तब जॉर्जीनाएक सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम कर रही थीं. दोनों ने ही बताया है कि उस मुलाकात में उन्हें, यह पहली नजर का प्यार हो गया था. लेकिन जॉर्जीना के लिए, यह उससे भी कहीं ज़्यादा गहरा था.

2017 में ऑफिशियल किया रिलेशन

2016 में मुलाकात होने के बाद यकीनन रोनाल्डो और जॉर्जीना के बीच रिश्ता बना, जो वक्त के साथ गहरा होता गया. जनवरी 2017 में द बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में ये कपल पहली बार साथ में नजर आया, जिसके बाद से हर तरफ इनकी लव स्टोरी की चर्चा होने लगी. फिर नवंबर तक, उन्होंने अपनी पहली बच्ची, अलाना मार्टिना का स्वागत किया. इस जोड़े के 5 बच्चे हैं, क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा मारिया, माटेओ, अलाना मार्टिना, बेला एसमेराल्डा.

2025 में की सगाई

2016 में मिलने वाले रोनाल्डो और जॉर्जीना ने 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने और 4 बच्चों के बाद 2025 में सगाई कर ली. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के ये खुशखबरी दी थी, जिसमें जॉर्जीना ने एक बड़ी सी डायमंड रिंग की क्लोजअप फोटो शेयर की थी. 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ से यश ढुल तक... इन 5 कप्तानों ने भारत को अंडर-19 विश्व कप में बनाया है चैंपियन, जानिए सबके नाम

Georgina Rodriguez Cristiano Ronaldo
Advertisment