मोहम्मद कैफ से यश ढुल तक... इन 5 कप्तानों ने भारत को अंडर-19 विश्व कप में बनाया है चैंपियन, जानिए सबके नाम

U19 World Cup 2026:अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया के पास 6वीं बार टाइटल जीतने का मौका है. तो आइए जानते हैं कि अब तक भारत को किन कप्तानों ने चैंपियन बनाया है.

U19 World Cup 2026:अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया के पास 6वीं बार टाइटल जीतने का मौका है. तो आइए जानते हैं कि अब तक भारत को किन कप्तानों ने चैंपियन बनाया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Under-19 World Cup history These five captains have led India to victory in tournament

Under-19 World Cup history These five captains have led India to victory in tournament

U19 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी को हरारे में खेला जाने वाला है. खिताबी मैच को जीतकर टीम इंडिया 6वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, इंग्लिश टीम भी दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए इससे पहले जान लेते हैं कि टीम इंडिया ने कब और किन कप्तानों के अंडर इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज की है.

Advertisment

1- 2000 में मोहम्मद कैफ ने जिताया पहला टाइटल

साल 1999-2000 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी. तब मोहम्मद कैफ टीम इंडिया के कप्तान थे. श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना मेजबान लंकाई टीम से हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया था.

2- विराट कोहली की कप्तानी में 2008 में जीती ट्रॉफी

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज की थी. मलेशिया में खेले गए उस टूर्नामेंट में भारत का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने DLS मैथड की मदद से 12 रनों से जीत दर्ज की थी.

3- उन्मुक्त चंद ने 2012 में तीसरी बार जिताई ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरा अंडर-19 टाइटल 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीता था. ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए उस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना मेजबान कंगारू टीम से हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी तीसरी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी.

4- 2018 में पृथ्वी शॉ ने भारत को जिताई चौथी ट्रॉफी

2018 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज की थी. न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले गए टूर्नामेंट में फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था. जहां, टीम इंडिया ने कंगारुओं को हराया और चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता.

5- यश धुल ने 2022 में पांचवीं बार बनाया भारत को चैंपियन

यश धुल की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2022 में खिताबी जीत दर्ज की थी, जो टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में पांचवीं ट्रॉफी रही. साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, जहां टीम इंडिया ने 79 रनों से मैच को जीता और पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी. साथ ही ये तीसरा मौका भी रहा, जहां टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी जीत अपने नाम की.

ये भी पढ़ें: कितनी तारीख को खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच? जहां इंग्लैंड और भारत के बीच होगी खिताबी टक्कर

ind-vs-eng U19 World Cup
Advertisment