/newsnation/media/post_attachments/images/2023/02/14/image-2-79.jpg)
Nat Sciver, Ashleigh Gardner, Deepti, Smriti Mandhana( Photo Credit : News Nation)
Women's IPL Auction 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League 2023) के पहले सीजन का ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ. यहां 5 फ्रेंचाइजियों ने कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. इन 87 खिलाड़ियों में से 20 खिलाड़ी ऐसी रहीं, जिन्हें एक करोड़ से ज्यादा दाम मिले. खास बात यह कि महज 6 घंटे के अंदर करोड़पति बनी. इन 20 में से 10 खिलाड़ी भारतीय और 10 खिलाड़ी विदेशी रहीं. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बिकने वाली सबसे पहली और सबसे महंगी खिलाड़ी बनी.
यह भी पढ़ें: WPL Auction: बाबर आजम से ज्यादा हुई स्मृति मंधाना की सैलरी, फैंस ने PSL का उड़ाया मजाक
वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई है. 1 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली इन 20 खिलाड़ियों में से 7 खिलाड़ियों को दो करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली. इसमें से 4 खिलाड़ियों को जहां दो करोड़ से ज्यादा कीमत मिली है वहीं 3 खिलाड़ियों को तीन करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली.
यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार, चुपके से इस एक्ट्रेस के साथ कर ली शादी
इन प्लेयर्स को मिली एक करोड़ या इससे ज्यादा कीमत
1. स्मृति मंधाना (भारतीय बल्लेबाज): 3.40 करोड़ रुपए (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
2. एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 3.20 करोड़ रुपए (गुजरात जायंट्स)
3. नताली सिवर (इंग्लिश ऑलराउंडर): 3.20 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
4. दीप्ति शर्मा (भारतीय ऑलराउंडर): 2.60 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
5. जेमिमा रोड्रिगेज़ (भारतीय बल्लेबाज): 2.20 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)
6. बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज): 2 करोड़ रुपए (गुजरात जायंट्स)
7. शेफाली वर्मा (भारतीय बल्लेबाज): 2 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)
8. पूजा वस्त्रकार (भारतीय ऑलराउंडर): 1.90 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
9. ऋचा घोष (भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज): 1.90 करोड़ रुपए (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
10. सोफी एकलस्टोन (इंग्लिश ऑलराउंडर): 1.80 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
11. हरमनप्रीत कौर (भारतीय ऑलराउंडर): 1.80 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
12. एलिसी पैरी (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 1.70 करोड़ रुपए (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
13. रेणुका सिंह (भारतीय गेंदबाज): 1.50 करोड़ रुपए (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
14. यास्तिका भाटिया (भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज): 1.50 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
15. मारीजाने काप (दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर): 1.50 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)
16. ताहिला मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 1.40 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
17. देविका वैद्य (भारतीय ऑलराउंडर): 1.40 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
18. मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज): 1.10 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)
19. शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज): 1 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
20. एमिलिया कैर (न्यूजीलैंड ऑलराउंडर): 1 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us