/newsnation/media/post_attachments/images/2022/03/25/screenshot-2022-03-25-101826-86.jpg)
will ms dhoni play next ipl ravindra jadeja suresh raina ipl 2022( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni quits csk captaincy before ipl 2022 : बीते दिन धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को बाय-बाय बोल दिया और कप्तानी सौंप दी रविंद्र जडेजा को. अब इसके बाद हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है क्या महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल आखिरी आईपीएल है या फिर इसके बाद भी धोनी हमें खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इस सवाल का जवाब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दिया है. उन्होंने क्या कहा है बताते हैं आपको.
दरअसल काशी विश्वनाथन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही कप्तानी को अलविदा कह दिया लेकिन यह उनका आखिरी आईपीएल नहीं होगा. अगले सीजन भी वह हमें खेलते हुए नजर आने वाले हैं. एम एस धोनी भले ही कप्तान ना हो लेकिन उनका नेतृत्व अभी भी टीम के लिए बहुत जरूरी है. आईपीएल 2022 के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी.
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जब कल प्रेस रिलीज जारी की गई थी, उसमें भी यह बात लिखी गई थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हम को नजर आएंगे और अगले साल भी धोनी टीम का एक अहम हिस्सा होंगे. जिसके बाद फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली थी. गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ऊपर रिटेन किया गया था, ऐसे में अटकलें यही शुरू हो गई थी कि क्या इस सीजन में ही रविंद्र को कप्तान बना दिया जाएगा. आईपीएल से महज दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी का यह फैसला फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुआ. अब सभी फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्लेबाजी क्रम को ऊपर करके हेलीकॉप्टर शॉट उन सभी को दिखाएं.