IPL 2022 : 2021 में धोनी ने दिखाया था भरोसा, अब बिक पाना मुश्किल

IPL 2022 Mega Auction : अब ऐसे में एक सवाल और खड़ा हो गया है कि क्या ये प्लेयर चेन्नई से इस बार किसी और भूमिका से जुड़ सकता है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
this player is going to get new job in csk before ipl mega auction

this player is going to get new job in csk before ipl mega auction( Photo Credit : Twitter)

IPL 2022 Mega Auction : साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था, साथ में ये संदेश भी दूसरी टीमों को दिया कि बड़े प्लेयर्स ही नहीं आपको बादशाह बना सकते, नए खिलाड़ी भी टीम को जीताने का माद्दा रखते हैं. लेकिन पिछली बार ऐसा भी देखा गया था कि चेन्नई ने ऐसे प्लेयर्स पर भी भरोसा दिखाया था जो टी20 क्रिकेट के नहीं बल्कि टेस्ट का बड़ा नाम है. उन प्लेयर्स में एक नाम है चेतेश्वर पुजारा.

Advertisment

चेन्नई ने पुजारा को अपने साथ में 50 लाख में जोड़ा था. हालांकि टीम की तरफ से वो एक भी मैच नहीं खेल सके थे. टीम मेनेजमेंट से जब उनके खरीद को लेकर सवाल किया गया तो उनका यही कहना था कि पुजारा का अनुभव टीम के ड्रेसिंग रूम के लिए बेहद जरूरी है. अब ऐसे में एक सवाल और खड़ा हो गया है कि क्या ये प्लेयर चेन्नई से इस बार किसी और भूमिका से जुड़ सकता है.

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : आईपीएल जीत का ये है फंडा, धोनी-रोहित को करना होगा ये काम

पुजारा के आईपीएल करियर की बात करें तो 30 आईपीएल मैचों में उनके बल्ले से 390 रन निकले हैं. औसत रहा है 20 का. अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो 100 से नीचे यानी 99 का है.

ipl 2022 teams ipl 2022 captain news ipl-2022-auction-2022 mega auction ipl 2022IPL 2022 ipl 2022 captain kolkata ipl 2022 captain ipl 2 IPL 2022 IPL 2021 ipl-2022 ipl-2022-mega-auction ipl 2022 ipl auction IPL 2022 Mega Auction bcci announcement of dates
      
Advertisment