IPL 2022 : 106 की औसत से बना डाले रन, अब ऑक्शन में आएगी Yash Dhull की 'सुनामी'

IPL Mega Auction 2022 : यश धुल (Yash Dhull) के नाम की आंधी नहीं सुनामी आएगी मेगा ऑक्शन में. टीमें अब उन्हें एक बल्लेबाज के साथ-साथ एक कप्तान के तौर पर भी देखना शुरू कर चुकी हैं. 

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
this player is going to break all ipl mega auction records yash dhull

this player is going to break all ipl mega auction records yash dhull( Photo Credit : Twitter)

IPL Mega Auction 2022 : एक तरफ जहां आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तैयारी चल रही है और दूसरी तरफ अंडर 19 विश्व कप के फाइनल की बारी आ गयी है. फाइनल में मुकाबला है भारतीय टीम और इंग्लैंड का. जैसा आप जानते हैं कि ऑक्शन में उस प्लेयर की ज्यादा धूम मचती है जो अपने जबरदस्त फॉर्म में होता है. अब जब वर्ल्ड कप चल रहा है तो कुछ आईपीएल टीमों की नजर भी उस पर हैं, क्योंकि वहां से उन्हें भविष्य का सितारा मिल सकता है. और संभव है कि मिल भी चुका है.

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL Auction 2022 : कोई बिके या ना बिके, ये खिलाड़ी तो रिकार्ड्स बना ही देंगे

हम बात कर रहे हैं भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान यश धुल की. यश की कप्तानी में भारत शानदार काम कर रहा है. बीते मैच में यश की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी. यश ने शानदार शतक अपने बल्ले से निकाला. साथ ही यश की कप्तानी भी शानदार रही है. कई एक्सपर्ट तो उन्हें भारत के भविष्य का कप्तान भी बता चुके हैं.

यश ने इस वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सर्वोच्च स्कोर बनाया है. 110 रन उनके बल्ले से निकले हैं, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल है. अब इस तरह के खेल को देखते हुए ये तो साफ है कि यश धुल के नाम की आंधी नहीं सुनामी आएगी मेगा ऑक्शन में. टीमें अब उन्हें एक बल्लेबाज के साथ-साथ एक कप्तान के तौर पर भी देखना शुरू कर चुकी हैं. 

ipl 2022 teams ipl 2022 captain news ipl-2022-auction-2022 ipl 2022 teamsIPL 2022 ipl 2022 captain kolkata ipl 2022 captain mega auction ipl 2022 IPL 2022 IPL 2021 Yash Dhul ipl-2022 ipl-2022-mega-auction ipl 2022 ipl auction ipl 2022 auction dateIPL 2022
      
Advertisment