लखनऊ के प्लेऑफ में जाने के बाद ये है IPL 2022 की पॉइंट्स टेबल का हाल!

Points Table in IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) जहां पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे काबिज हैं वहीं गुजरात (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ ( LSG) अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर चुकी हैं.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
this is ipl 2022 points table after lsg win kl rahul

this is ipl 2022 points table after lsg win kl rahul ( Photo Credit : Twitter)

Points Table in IPL 2022 : आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. जिस तरीके का प्रदर्शन पुरानी टीमें इस आईपीएल में कर रही है उसकी उम्मीद किसी फैंस ने नहीं की थी. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) जहां पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे काबिज हैं वहीं गुजरात (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ ( LSG) अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर चुकी हैं. हमेशा से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल का बादशाह माना जाता है लेकिन इस बार यह बादशाह टीमें अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं. गुजरात की टीम इस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन चुकी है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : फोर्ब्स ने माना, आईपीएल है सभी खेलों में सरताज!

आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पहले स्थान पर मौजूद है गुजरात की टीम. इस टीम के 20 पॉइंट हैं, वहीं दूसरे नंबर पर के एल राहुल की लखनऊ है. इस टीम के 18 अंक है. तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है. इस टीम के 16 पॉइंट हैं. चौथे नंबर पर मौजूद है दिल्ली की टीम. दिल्ली के 14 पॉइंट्स हैं. ये तो बात हो गई टॉप-4 की. इसके बाद पांचवें और छठे नंबर पर मौजूद है बेंगलुरु और कोलकाता. बेंगलुरु के 14 और कोलकाता के 12 पॉइंट्स है.

यह भी पढ़ें - Arjun Tendulkar in IPL 2022 : तो इसलिए अभी तक नहीं खेले अर्जुन तेंदुलकर, इस दिन मिलेगा मौका!

हैदराबाद की टीम लगातार 5 मुकाबले जीतकर एक अच्छी पोजीशन में आ गई थी. लेकिन अब हार ने टीम के लिए समस्या खड़ी कर दी हैं. कल की हार के बाद मुंबई के दसवें नबंर पर ही रहने का डर है. पंजाब सातवें. चेन्नई नौंवें और मुंबई इंडियंस की टीम दसवें स्थान पर मौजूद है.

IPl lates News ipl-updates LSG vs KKR ipl ipl-2022
      
Advertisment