आज मिलेगा सचिन तेंदुलकर को रोहित शर्मा की तरफ से रीटर्न गिफ्ट

हार के बाद से आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत का डंका बजाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस हर रोज यही सोचती है कि आने वाला अगला मुकाबला कैसे जीतना है.

author-image
Radha Agrawal
New Update
Sachin Tendulkar and Rohit Sharma

Sachin Tendulkar and Rohit Sharma ( Photo Credit : Still Image )

आईपीएल (IPL 2022) के मुकाबले लगातार हो रहे हैं. आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाना है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार अपने आठों मुकाबले हार गई है. हार के बाद से आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत का डंका बजाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस हर रोज यही सोचती है कि आने वाला अगला मुकाबला कैसे जीतना है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians in IPL) लगातार मुकाबला जीतने का सपना देख रही है. लेकिन जीत एक भी नहीं पा रही है. मुंबई इंडियंस के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपने जन्मदिन के दिन पूरी कोशिश करेंगे की अपनी टीम को जीत जरूर दिलाएं.

Advertisment

इसके अलावा आज के मुकाबले में उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा अपने जन्मदिन के दिन सचिन तेंदुलकर को खास रीटर्न गिफ्ट दे सकते हैं. आज के मौके पर रोहित शर्मा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपनी प्लेइंग 11 (Playing 11) में शामिल कर सकते हैं. अर्जुन तेंदुलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन देते हुए दिखाई  दे रहे हैं. ऐसा मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें :IPL 2022: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की राह पर हार्दिक पांड्या, जानें गावस्कर ने क्यों कहा ऐसा?

मुंबई इंडियंस अपने ट्विटर हैंडल (Mumbai Indians Twitter) पर हर रोज नए- नए पोस्ट डालती रहती है. मुंबई इंडियंस लगातार अपने मुकाबले हार रही है ऐसे में मुंबई को जरुरत है कि अपनी टीम में कुछ बदलाव करती हुई नजर आए. हालांकि मुंबई इंडियंस आज का मुकाबला जीतेगी या नहीं यह तो आज शाम को ही पता चलेगा. मुंबई इंडियंस से सभी को उम्मीद है कि आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस अच्छा करती हुई जरूर दिखाई देगी.  

IPL Dream11 Team Prediction Arjun Tendulkar Rajasthan Vs Mumbai आज के मैच की ड्रीम11 टीम Dream11 Team Prediction Rajasthan Royals &amp Mumbai Indians Dream11 Rohit Sharma james neesham ishan-kishan ipl-2022 RR Vs Mi Dream11 Match 44
      
Advertisment