IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने चौथे नंबर पर रहते हुए आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में क्वलीफाई कर लिया है, लेकिन अब MI की टीम को कोविड-19 का डर सताने लगा है.
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई कर चुकी है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने नंबर-4 पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. इसी बीच अब मुंबई इंडियंस की टीम में कोविड-19 का डर देखा गया. दरअसल बीती रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच खेले गए मैच के बाद MI के मालकिन नीता अंबानी टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सैनिटाइजर देते नजर आईं. बता दें कि SRH के ओपनर ट्रेविस हेड Covid-19 पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से वो भारत वापस नहीं आए.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: सूर्या ध्वस्त करेंगे सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, 15 साल से है अटूट, रोहित शर्मा नहीं कर पाए ये कारनामा