अरे! IPL 2023 से बाहर बुमराह! टीम को लगा तगड़ा झटका

Bumrah IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए फैंस इतंजार कर रहे हैं. सभी चाहते हैं कि ये लीग जल्दी शुरू हो.

Bumrah IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए फैंस इतंजार कर रहे हैं. सभी चाहते हैं कि ये लीग जल्दी शुरू हो.

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
mumbai indians in trouble before ipl 2023 bumrah

mumbai indians in trouble before ipl 2023 bumrah( Photo Credit : Twitter)

Bumrah IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए फैंस इतंजार कर रहे हैं. सभी चाहते हैं कि ये लीग जल्दी शुरू हो. पर उससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मुंबई की टीम को एक करारा झटका लगा है. अगर ये रिपोर्ट्स ठीक साबित होती हैं तो मुंबई के लिए ये सीजन भी शायद खास ना जा पाए. दरअसल हुआ ये है कि मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर हो सकते हैं. और इस तेज गेंदबाज का नाम है बूम-बूम बुमराह. जैसा आप जानते हैं कि चोट के चलते बुमराह काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. लेकिन अब उनकी चोट ठीक है. ऐसे में सभी उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं.  लेकिन ये इंतजार अभी लंबा हो सकता है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023: अब फ्री में देख पाएंगे आईपीएल 2023, जानें बिना पैसा खर्च किए कैसे उठाएं लीग का मजा

दरअस रिपोर्ट्स हैं कि बोर्ड बुमराह को आईपीएल 2023 (IPL 2023) खेलने से मना कर सकता है. वो इसलिए क्योंकि इस साल 50 ओवर का विश्व कप है. ऐसे में बोर्ड बिल्कुल नहीं चाहता कि कोई भी खिलाड़ी विश्व कप से पहले चोटिल हो जाए. उसके लिए बुमराह को आईपीएल 2023 से बाहर रखा जा सकता है. अगर ये रिपोर्ट ठीक हुई को मुंबई के लिए समस्या बढ़ सकती है. आपको बताते हैं कि बुमराह आखिर क्यों किसी भी टीम के लिए अहम प्लेयर हैं.

बुमराह का आईपीएल (IPL) करियर

मैच120
रन दिए3380
विकेट145
बेस्ट बॉलिंग5/10
इकॉनमी7.4
औसत23.31
5 विकेट1

बुमराह का T20 करियर

मैच60
रन दिए1416
विकेट70
बेस्ट बॉलिंग3/11
इकॉनमी6.62
औसत20.23
5 विकेट-

बुमराह का ODI करियर

मैच72
रन दिए2941
विकेट121
बेस्ट बॉलिंग6/19
इकॉनमी4.64
औसत24.31
5 विकेट2

MI संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, जोफ़्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, रितिक शौकीन, झाय रिचर्डसन/जेसन बेहरेनडोर्फ.

MI की IPL 2023 के लिए टीम

विकेटकीपर: ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स (दक्षिण अफ्रीका), विष्णु विनोद.

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया), रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका).

ऑलराउंडर: नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, डुआन जानसन (दक्षिण अफ्रीका), कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया).

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), जसप्रीत बुमराह, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ (ऑस्ट्रेलिया), कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, राघव गोयल, पीयूष चावला, झे रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया).

Indian Premier League News Update Rohit Sharma ipl ipl bumrah Jasprit Bumrah ruled out ipl-2023 Bumrah news
Advertisment