IPL 2025: कब और कितने बजे से शुरू होगी मुंबई इंडियंस के होम मैचों की टिकट की बिक्री? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं बुक

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के फैंस आसानी से घर बैठे अपनी टिकट बुक कर सकते हैं. अपने इस लेख में हम आपको दे रहे हैं इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी.

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के फैंस आसानी से घर बैठे अपनी टिकट बुक कर सकते हैं. अपने इस लेख में हम आपको दे रहे हैं इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी.

author-image
Sonam Gupta
New Update
HARDIK PANDYA ROHIT SHARMA

HARDIK PANDYA ROHIT SHARMA Photograph: (social media)

IPL 2025: 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत होने वाली है, जिसका सभी को इंतजार है. शेड्यूल के आने के बाद से ही फैंस टिकट आने की ताक में हैं कि कब टिकट अवेलेबल हो और वह इसकी बुकिंग कर लें. मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस के लिए अपडेट जारी करते हुए ये बता दिया है कि वह कब, कितने बजे और किस प्लेटफॉर्म से टिकटों को बुक कर सकते हैं.

कितनी तारीख से मिलेंगी मुंबई इंडियंस की टिकट?

Advertisment

मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन अब नया सीजन है और टीम इस बार अपनी 6वीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेगी. गुरुवार की रात मुंबई इंडियंस ने टिकटों को लेकर अपडेट दिया और बताया कि टिकट कब जारी हो रही हैं.

MI के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, 3 मार्च शाम 4 बजे से टिकट केवल गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेंबर्स के लिए अवेलेवल होंगी. फिर 4 मार्च शाम 6 बजे से ब्लू मेंबर्स टिकट बुक कर सकेंगे. इसके बाद 6 मार्च से सभी के लिए मुंबई इंडियंस के मैच की टिकट उपलब्ध होंगी. आपको बता दें, ये टिकट सिर्फ मुंबई के होम मैचों की होंगी.

मुंबई इंडियंस फैंस कहां से बुक कर सकते हैं टिकट?

मुंबई इंडियंस ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि फैंस आसानी से घर बैठे IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के होम मैचों की टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए बस उन्हें बुक माई शो पर जाना होगा, क्योंकि मुंबई की टिकट इसी ऑनलाइन प्लेटफऑर्म पर मिलने वाली हैं.

ऐसा है मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

23 मार्च – मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स

29 मार्च-  मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइंट्स

31 मार्च- मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स

4 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS लखनऊ सुपर जायंट्स

7 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS आरसीबी

13 अप्रैल-  मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स

17 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद

20 अप्रैल – मुंबई इंडियंस VS चेन्नई सुपर किंग्स

23 अप्रैल- मुंबई इंडियंस VS सनराइजर्स हैदराबाद

27 अप्रैल –  मुंबई इंडियंस VS लखनऊ सुपरजायंट्स

01 मई- मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स

06 मई – मुंबई इंडियंस VS गुजरात टाइंट्स

11 मई- मुंबई इंडियंस VS पंजाब किंग्स

15 मई – मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजांफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर.

ये भी पढ़ें: AFG vs AUS: बारिश के कारण कैंसिल हुआ ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच, तो किस टीम को होगा फायदा?

sports news in hindi cricket news in hindi IPL 2025 ipl ipl-news-in-hindi indian premier league Indian Premier League 2025 आईपीएल 2025 आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इंडियन प्रीमियर लीग
Advertisment