IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिल सकता है काइरन पोलार्ड जैसा खतरनाक ऑलराउंडर, ऑक्शन में MI करेगी पैसों की बारिश

IPL 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा. इस ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजर कई स्टार खिलाड़ियों पर होगी, जिसमें आंद्रे रसेल भी शामिल हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा. इस ऑक्शन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजर कई स्टार खिलाड़ियों पर होगी, जिसमें आंद्रे रसेल भी शामिल हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Mumbai Indians

Mumbai Indians

IPL 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा. उससे पहले 15 नवंबर को सभी टीमों ने अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी, जिसमें कई स्टार प्लेयर्स को रिलीज कर फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने फैंस को चौंकाया. उसमें एक बड़ा नाम आंद्रे रसेल का था. अब आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में रसेल को मुंबई इंडियंस टारगेट कर सकती है. 

Advertisment

कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया रिलीज

आंद्रे रसेल आईपीएल 2014 से कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का हिस्सा थे. आईपीएल 2025 के लिए केकेआर ने जिन 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें से एक आंद्रे रसेल थे. केकेआर ने रसेल को 12 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले KKR ने आंद्रे रसेल को रिलीज कर फैंस को हैरान कर दिया है. अब रसेल IPL 2026 के ऑक्शन में उतरेंगे तो कई टीमों की नजर उनपर रहेगी.

यह भी पढ़ें:  कौन हैं श्रेयसी सिंह? जिन्होंने खेल के मैदान से बिहार की राजनीति तक का तय किया सफर, नीतीश सरकार में बनी मंत्री

मुंबई इंडियंस मुंबई आंद्रे रसेल को कर सकती है टारगेट

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में आंद्र रसेल (Andre Russell) को टारगेट कर सकती है. मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में अभी कप्तान हार्दिक पांड्या और विल जैक्स को छोड़ फिनिशर के तौर पर कोई बड़ा खिलाड़ी शामिल नहीं है. हालांकि मुंबई ने शेरफेन रदरफोर्ड और शार्दुल ठाकुर ठाकुर को जरूर ट्रेड कर अपने साथ जोड़ा है, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए वो नहीं कर सकते हैं जो आंद्र रसेल कर सकते हैं. 

आंद्रे रसेल मुंबई इंडियंस के लिए वो कमाल कर सकते हैं जो उनके देश के साथी खिलाड़ी काइरन पोलार्ड ने किया था. अब देखना वाली बात होगी कि IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस उन्हें अपने साथ जोड़ पाती है या नहीं. आंद्रे रसेल की आईपीएल करियर की बात करें तो वो अब तक 2651 रन बना चुके हैं और गेंदबाजी करते हुए 123 विकेट हासिल किए हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि रसेल कितने खतरनाक ऑलराउंडर हैं. 

यह भी पढ़ें:  करुण नायर की हुई एंट्री, देवदत्त ​पडिक्कल को भी मिला मौका, IND vs SA दूसरे टेस्ट से पहले इस टीम का हुआ ऐलान

mumbai-indians andre russell IPL 2026
Advertisment