IPL 2023 : 22 रन बनाते ही रोहित, कोहली, डिविलियर्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे धोनी

MS Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) हो चुका है.

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
ms dhoni is going to make a big record in ipl 2023

ms dhoni is going to make a big record in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

MS Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) हो चुका है. सभी टीमें अब एक्शन के लिए तैयारी कर रहीं हैं. धोनी (Dhoni) और रोहित पर एक बार फिर सभी फैंस की नजर है. मुंबई और चेन्नई के लिए ये सीजन खास रह सकता है. ऑक्शन की बात करें तो दोनो ही टीमें अलग अंदाज में खेलती हुई नजर आईं. धोनी ने जहां ऑलराउंडर पर जोर दिया वहीं रोहित की टीम ने ऑलराउंडर के साथ तेज गेंदबाजी पर भी जोर दिया. अब ये देखने वाली बात है कि आईपीएल 2023 दोनो टीमों के लिए कैसा रहता है. धोनी इस आने वाले सीजन में एक कारनामा करने के लिए तैयार हैं. धोनी बस 22 रन बनाते ही कोहली, रोहित के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 : बुमराह दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को इस साल आईपीएल खिताब, वजह है ये...

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के आईपीएल करियर की बात करें तो शानदार तरीके से धोनी ने गेम खेला है. आईपीएल के पूरे करियर में धोनी ने 234 मैचों में 4978 रन बनाए हैं. यानी सिर्फ 22 रन बनाते ही उनके 5000 रन पूरे हो जाएंगे. ऐसा करने वाले धोनी आईपीएल इतिहास के छठे बल्लेबाज होंगे. धोनी से पहले सिर्फ कोहली, धवन, वार्नर, रोहित, रैना और डिविलियर्स ही ये कारनामा कर पाए हैं. 

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. कोहली 6624 रन
  2. धवन 6244 रन
  3. वार्नर 5881 रन
  4. रोहित 5879
  5. रैना 5528
  6. डिविलियर्स 5162

 

2022 में ऐसा रहा प्रदर्शन

  1. मैच 14
  2. रन 232
  3. स्ट्राइक रेट 123.40
  4. चौके 21
  5. छक्के 10
  6. अर्धशतक 1
  7. शतक 0

 

धोनी का आईपीएल करियर

  1. आईपीएल मैच 234
  2. रन 4978
  3. स्ट्राइक रेट 135.2
  4. चौके 346
  5. छक्के 229
  6. अर्धशतक 24
  7. शतक 0

 

धोनी का ये आखिरी आईपीएल

धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है, ऐसे में सभी धोनी फैंस चाह रहे हैं कि जीत के साथ ये महान कप्तान अलविदा कहे. धोनी ने चेन्नई के लिए वो सब किया है जो किसी एक कप्तान का सपना होता है. अगर जीत के साथ धोनी संन्यास लेते हैं तो इससे अच्छा तोहफा उनके फैंस के लिए कुछ नहीं हो सकता है. इस महान कप्तान के लिए टीम को जीतना ही होगा. सभी खिलाड़ी धोनी के लिए जी जान लगाना चाहेंगे. 

Source : Shubham Upadhyay

Indian Premier League News Update chennai-super-king ipl 2023 Most Expensive Players indian premier league mini auction kochi indian premier league 2023 ipl-2023 Delhi Capitals ipl 2023 indian premier league indian premier league 2023 auction chennai supe
      
Advertisment