MS Dhoni : धोनी ने पहले लगातार 3 छक्के जड़ लूटी महफिल, फिर फैन को खास गिफ्ट कर जीता दिल

MS Dhoni: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर महफिल लुट ली. इसके बाद भी उन्होंने मैदान के बाहर खास अदाज से फैन का दिल जीता.

MS Dhoni: मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर महफिल लुट ली. इसके बाद भी उन्होंने मैदान के बाहर खास अदाज से फैन का दिल जीता.

author-image
Roshni Singh
New Update
MS Dhoni MI vs CSK Match IPL 2024

MS Dhoni( Photo Credit : CSK, Twitter)

MS Dhoni Gifted Ball after Hitting 3 Sixes : चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े में मुबई इंडियंस को हराकार आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत हासिल की. चेन्नई की इस जीत में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का अहम योगदान रहा. धोनी ने टीम के लिए आखिरी के ओवर में 4 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली और चेन्नई 20 रनों से ही मुंबई को हराया. वानखेड़े स्टेडियम में धोनी ने लगातार 3 छक्के जड़कर महफिल लुट ली. इसके बाद धोनी यहीं नहीं रुके बल्कि मैदान के बाहर भी वह फैंस का दिल जीत ले गए. 

Advertisment

CSK की पारी के 20वें ओवर में MS Dhoni बल्लेबाजी के लिए आए. आखिरी के ओवर में 4 गेंद बाकी थी और 20वां ओवर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या डाल रहे थे, फिर धोनी ने शुरुआती तीन गेंदों में लगातार 3 छक्के जड़े और फिर आखिरी गेंद पर 2 रन बनाए. इस तरह उन्होंन 4 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर महफिल लूट ली. पारी खत्म होने के बाद जब चेन्नई के पूर्व कप्तान ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे, तब उन्होंने एक फैन को बड़ा खास गिफ्ट दिया.

दरअसल सीएसके की पारी खत्म होने के बाद पवेलियन लटते वक्त धोनी ने सीढ़ियों से एक गेंद को स्टैंड्स में बैठी एक नन्ही फैन गर्ल को दे दिया. यह वही गेंद थी, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स ने पारी खेली थी और धोनी ने लगातार 3 छक्के लगाए थे. इस तरह कैप्टन कूल ने मैदान के बाहर भी फैंस का दिल भी जीत लिया. धोनी का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

मुंबई ने गंवाया सीज़न का चौथा मैच 

वानखेड़े स्टेडियम में आज एक भरपूर रोमांच वाला मुकाबला देखने को मिला, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीतकर अपने नाम किया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मुंबई 186 के स्कोर तक ही पहुंच पाई. लेकिन मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल की शतकीय पारी खेली. भले ही उनकी ये पारी मुंबई को जीत नहीं दिलाई पाई हो, लेकिन फैंस ने इसे खूब इंज्वॉय किया.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 : रोहित शर्मा ने बनाया वो रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना पाए धोनी-कोहली जैसे दिग्गज

Source : Sports Desk

MS Dhoni लोकसभा चुनाव 2024 mi-vs-csk csk-vs-mi IPL 2024 MI VS CSK IPL 2024 MS Dhoni MI vs CSK Match IPL 2024 MS Dhoni MI vs CSK Match MS Dhoni gift Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Mumbai Indians vs Chennai Super Kings dhoni six video
      
Advertisment