MS Dhoni: 'शर्म आनी चाहिए', एमएस धोनी ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. 43 वर्षीय दिग्गज ने कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं.

author-image
Raj Kiran
New Update
ms dhoni faces huge backlash on internet as his recent pictures sparked controversy

MS Dhoni: 'शर्म आनी चाहिए', एमएस धोनी ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल Photograph: (X)

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का काफी चर्चित नाम हैं. उनके डे टू डे लाइफ में जो भी कुछ होता है, मीडिया में उसकी खबरें बनती हैं. उसी कड़ी में एक बार फिर धोनी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि इस बार उनके बारे में नकारात्मक बातें कही जा रही हैं. 

Advertisment

एमएस धोनी हुए ट्रोल

आईपीएल की चकाचौंध से दूर होने के बाद धोनी एक बार फिर अपने असल जीवन में लौट गए हैं. हाल ही में इंटरनेट पर धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं. जिनमें वह मछली पकड़ते हुए नजर आए. ये नजारा रांची में स्थित एमएस धोनी के फार्महाउस का है. इन दिनों ये दिग्गज खिलाड़ी वहीं सुकून के पल बिता रहे हैं.

एमएस धोनी की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इसमें धोनी के हाथ में मछली पकड़ने वाला कांटा है. तो दूसरे हाथ में एक मछली लटकी हुई नजर आ रही है. माही के चेहर पर गर्व से भरी एक मुस्कान है. मानों ये उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हो. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 के बाद आजकल क्या कर रहे हैं एमएस धोनी? वायरल तस्वीर में हुआ खुलासा, देखकर चौंके फैंस

लोगों ने कही ऐसी बातें

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एमएस धोनी की काफी आलोचनाएं हो रहे हैं. 'एंटी डीसी' नाम के एक यूजर ने लिखा, "एक निर्दोष को मारने के लिए धोनी को शर्म आनी चाहिए". धबलेश्वर का कहना था, "एक जिंदगी को मार के ये खुश है? कुछ अच्छा करो ताकि दूसरे को अच्छा संदेश जाएगा".

एक तीसरे यूजर अज्ञातबंधु ने धोनी के बारे में कहा, "जो व्यक्ति इतने लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, वह ऐसे जीव को मारकर खा जाता है, तो वह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने कैसे आएगा. उसे अंबानी की शादी में जाना है न?"

यहां देखें रिएक्शन

ये भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच इस भारतीय खिलाड़ी की शादी तय, 8 जून को होने वाली है सगाई, विवाह की तारीख भी आई सामने

ms dhoni latest update ms dhoni latest photo ms dhoni latest news ms dhoni latest mahendra-singh-dhoni ms dhoni news dhoni MS Dhoni
      
Advertisment