IPL 2024 में बदल जाएगा CSK में एमएस धोनी का रोल! माही की नई पोस्ट से बढ़ाई फैंस की धड़कनें

IPL 2024 : आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस की धड़कने बढ़ गई है.

IPL 2024 : आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस की धड़कने बढ़ गई है.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni ( Photo Credit : Social Media)

MS Dhoni IPL 2024 CSK : आईपीएल 2024 का आगाज होने में कुछ ही वक्त रह गया है. 22 मार्च से आईपीएल 2024 का शुरू होने जा रहा है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले ही मैच में फैंस एक बार फिर से एमएस धोनी को मैदान पर देखेंगे.  माही को मैदान पर देखने के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या इस बार महेंद्र सिंह धोनी का रोल आईपीएल में बदल जाएगा? दरअसल कुछ ही देर पहले धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिससे क्रिकेट की दुनिया में सनसनी सी फैल गई है. 

धोनी ने फेसबुक पर किया पोस्ट 

Advertisment

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते हैं. वे कुछ ही पोस्ट करते भी हैं जो वे कमर्शियल हैं. इस बीच सोमवार को एमएस धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है Can't wait for the new season and the new 'role'. Stay tuned! यानी नए सीजन और नई 'भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें! अब सवाल ये है कि क्या सीएसके में एमएस धोनी नई भूमिका में नजर आएंगे या फिर ये कुछ और है.  publive-image

इस बार भी धोनी को लेकर तरह तरह की अटकलें 

साल 2022 में रवींद्र जडेजा को सीएसके की कमान सौंपी गई थी. लेकिन उस सीजन CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था जिसके बाद आधे सीजन में ही धोनी ने फिर से कमान संभाली. इसके बाद आईपीएल 2023 में MS Dhoni की कप्तानी में सीएसके ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. इस बीच फिर से अटकलें लगाई जा रही है कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन धोनी ने खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा है. ऐसे में अभी कुछ भी बताना जल्दी होगा. लेकिन धोनी की पोस्ट से फैंस की धड़कने जरूर बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: युजवेंद्र चहल ने डिजाइन की राजस्थान रॉयल्स की जर्सी, देखें पहला लुक, VIDEO

MS Dhoni Cricket News Hindi cricket hindi news ipl csk chennai-super-kings. mahendra-singh-dhoni IPL 2024 dhoni MS Dhoni New Role in IPL 2024 Dhoni New Role in IPL 2024 Dhoni new role csk team MS Dhoni Facebook post धोनी नई भूमिका में
Advertisment