MI vs GT: विल जैक्स और सूर्या के बाद कॉर्बिन बॉश ने बचाई मुंबई इंडियंस की लाज, गुजरात को मिला 156 रनों का लक्ष्य

MI vs GT: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है. मुंबई के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए.

MI vs GT: आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है. मुंबई के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए.

author-image
Roshni Singh
New Update
MI vs GT IPL 2025

MI vs GT IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस दिया 156 रनों का लक्ष्य (Social Media)

MI vs GT ipl 2025: आईपीएल 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए. एमआई के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए. जबकि अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली.

Advertisment

मुंबई इंडियंस की रही खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने झटका दिया. रियान रिकेल्टन रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 7 रन के निजी स्कोर पर अरशद खान ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा. फिर सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें साई किशोर ने पवेलियन भेजा. 

विल जैक्स ने MI के लिए खेली सबसे बड़ी पारी

इसके बाद विल जैक्स को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया. विल जैक्स ने 35 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. फिर साई किशोर ने हार्दिक पांड्या को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद तिलक वर्मा भी 7 रन बनाकर चलते बने. फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने नमन धीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद आखिरी में कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंद पर 27 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के स्कोर को 155 तक पहुंचाया.

मुंबई और गुजरात की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग11 : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन, साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूशन: वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग11 : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूशन: कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: केएल राहुल की तरह IPL 2026 में बिना कप्तानी के खेलते नजर आ सकते हैं ऋषभ पंत, LSG करेगी रिलीज!

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: विराट कोहली ने पहली बार बताया, आखिर क्यों छोड़नी पड़ी थी RCB की कप्तानी?

mumbai-indians mi vs gt Indian Premier League 2025 ipl-news-in-hindi
      
Advertisment