MI vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, मुंबई पहले करेगी बल्लेबाजी, DC को अक्षर पटेल के रूप में लगा बड़ा झटका

MI vs DC: आईपीएल 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. अक्षर पटेल बीमार हैं और वो आज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं.

MI vs DC: आईपीएल 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. अक्षर पटेल बीमार हैं और वो आज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
MI vs DC Live

MI vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, मुंबई पहले करेगी बल्लेबाजी (Image Source- Social Media )

MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बीमार हैं और वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. अक्षर की जगह फाफ डूप्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं.

Advertisment

मुंबई और दिल्ली की प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

IPL 2025 में दूसरी बार MI vs DC की भिड़ंत

IPL 2025 में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने है. इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 193 रनों पर ही समट गई और इस मैच को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया.

इस तरह प्लेऑफ में पहुंचेगी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो 16 अंक के साथ आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में क्वलीफाई कर जाएगी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स जीतती है तो प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो जाएगी. फिर मुंबई इंडियंस को अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा और दुआ करना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी लीग मैच हार जाए, लेकिन अगर दिल्ली कैपिटल्स इन दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है और मुंबई एक मैच में हार जाती है तो DC प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई कर लेगी. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में मुंबई ने जीत हासिल किया है. जबकि 16 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है. देखा जाए तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है.  

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: 'मेरा आदमी', लखनऊ से मिचेल मार्श का कटआउट उठा ले गए SRH के कप्तान पैट कमिंस, Video हुआ वायरल

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी बनाम आयुष म्हात्रे, किसमें है सबसे ज्यादा दम? आंकड़ों में ये युवा है आगे

IPL 2025 mi ipl-news-in-hindi indian premier league mumbai indians vs delhi capitals wankhede stadium MI vs DC MI vs DC Live MI vs DC Live Score Mi Vs Dc Live Updates इंडियन प्रीमियर लीग MI vs DC Toss Update
      
Advertisment