IPL 2023 मे कोहली की टीम धोनी, रोहित को करेगी पीछे, क्योंकि..

RCB Playing 11 IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
kohli vs dhoni vs rohit in ipl 2023

kohli vs dhoni vs rohit in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

RCB Playing 11 IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. अप्रैल के पहले हफ्ते में ये लीग शुरू हो जाएगी. इस बार का आईपीएल फैंस के लिए अनोखा होने जा रहा है. करीब 2 साल के बाद आईपीएल पुराने रंग में नजर आएगा. कोरोना के बाद आईपीएल देश के हर कोने में होगा. इस आईपीएल में कोहली के फैंस चाहेंगे कि RCB इस साल का सीजन अपने नाम करने में सफल रहे. RCB की प्लानिंग को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि फाफ की कप्तानी के लिए ये आईपीएल 2023 आखिरी हो सकता है. ऐसे में कोहली के साथ फाफ भी मुंबई को बादशाह बनाना चाहेंगे. 

Advertisment

आईपीएल 2023 के लिए टीम है जानदार

सलामी जोड़ी की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस, फिन एलेन टीम के जानदार सलामी जोड़ी है. वहीं रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर टीम को बीच में संभालते हुए नजर आएंगे. ऑलराउंडर की बात करें तो टीम के पास वानिंदु हसरंगा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं. टीम के लिए आईपीएल 2023 जीतना एक शानदार अवसर हो सकता है. अब आपको बताते हैं कि फाफ किस प्लेइंग 11 के साथ आईपीएल 2023 में नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WPL Team: पिछले साल चूक गए थे, इस बार Adani ने खरीद ही लिया IPL की यह टीम

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।

आईपीएल 2023 के लिए RCB की टीम

विकेटकीपर: अनुज रावत, दिनेश कार्तिक

बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका), फिन एलेन (न्यूजीलैंड), विराट कोहली, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स (इंग्लैंड)

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), शाहबाज़ अहमद, सोनू यादव, मनोज भांडगे

गेंदबाज: आकाश दीप, जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), सिद्दार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, डेविड विली (इंग्लैंड), अविनाश सिंह, राजन कुमार, रीस टॉपले (इंग्लैंड), हिमांशु शर्मा

rcb virat kohli news in hindi rohi sharma MS Dhoni virat ipl 2023 Virat Kohli rcb playing 11
      
Advertisment