/newsnation/media/media_files/2025/05/30/5sLkvsPsJ86aeBOMxrHv.jpg)
IPL 2025: पर्पल कैप रेस वाले गेंदबाज के एक ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने जड़ दिए 26 रन (Image Source- Social Media )
IPL 2025: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक के पहले बैटिंग के फैसले को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने सही साबित किया. IPL 2025 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने कमाल की शुरुआत की है. बेयरस्टो ने पर्पल कैप की रेस में शामिल गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में ही 26 रन जड़ दिए.
रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मंबई इंडियंस को दिलाई शानदार शुरुआत
GT vs MI के इस एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. इसके बाद रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने आए. आते ही जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरु कर दी. उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर सबकी पिटाई की.
Jonny Bairstow ने प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में जड़ा 26 रन
इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर 26 रन बनाए. इस ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो ने छक्का जड़ा. इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका लगाया. तीसरी गेंद डॉट रही. फिर चौथी गेंद और पांचवी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने छक्के लगाए. इसके बाद आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने चौका लगाया. इस तरह जॉनी बेयरस्टो ने 26 रन बनाए. इसके बाद साई किशोर ने बेयरस्टो को पवेलियन भेजा. बेयरस्टो 22 गेंद पर 47 रन बनाए.
Top teamwork 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
Sai Sudharsan 🤝 Gerald Coetzee
Jonny Bairstow departs after an entertaining 47(22).
Updates ▶ https://t.co/R4RTzjQfph#TATAIPL | #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMilepic.twitter.com/Om1nYyNDAT
मुंबई इंडियंस में विल जैक्स की जगह हुए थे रिप्लेस
IPL 2025 प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने जॉनी बेयरस्टो को अपनी टीम में शामिल किया था. जॉनी बेयरस्टो को मुंबई इंडियंस ने अस्थायी रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ा. Jonny Bairstow विल जैक्स की जगह लेंगे MI में शामिल हुए हैं. Mumbai Indians ने जॉनी बेयरस्टो को 5.25 करोड़ रुपये में साइन किया. अब आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मैच में जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की बल्लेबाजी की है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिलती है तो वो आगे भी कमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, इस मामले में जड़ दिया तिहरा शतक, बने आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अब तक सिर्फ एक टीम क्वालीफायर-1 के बाद जीत पाई है खिताब, पंजाब किंग्स के पास कमाल करने का मौका