/newsnation/media/media_files/2026/02/27/ipl-2026-likely-start-form-28th-march-claim-in-reports-2026-02-27-20-13-22.jpg)
IPL 2026 likely start form 28th march claim in reports
IPL 2026 : टी-20 विश्व कप 2026 के धूम-धड़ाके के बीच आईपीएल 2026 की तारीखों से जुड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो सकता है. हालांकि, अब तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 15 दिसंबर 2025 को अबु धाबी में हुए ऑक्शन के बाद BCCI ने सभी फ्रेंचाईजियों को बताया था कि 26 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
IPL 2026 कितनी तारीख से शुरू होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की तारीखों को लेकर अपडेट सामने आ रही है. ESPN क्रिकइन्फो के हवाले से मिली जानकारी के हिसाब से आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मार्च को खेला जाने वाला है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल सभी 10 फ्रेंचाईजियों के साथ मीटिंग के बाद अगले हफ्ते तक शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर देगा.
IPL 2026 will start on March 28, two days after what the BCCI had originally planned https://t.co/BjXQRhuWJF
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 27, 2026
2 पार्ट में हो सकता है ऐलान
आईपीएल 2008 की शुरुआत के बाद से साल 2009, 2014, 2019 और 2024 में आम चुनाव हुए हैं या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तो चुनाव कार्यक्रम दो भागों में घोषित किया गया है. आम सभा से यह फैसला लेने की अपेक्षा की जा रही है कि क्या इस बार भी यही योजना अपनाई जाए या पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीनों राज्यों के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा का इंतजार किया जाए.
बताते चलें, आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स ने खिताबी जीत दर्ज की थी और उसके सेलिब्रेशन के दौरान हुए हादसे के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले नहीं खेले जा रहे हैं. ऐसे में अब आरसीबी मैनेजमेंट कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के साथ बातचीत करेगा कि RCB अपने घरेलू मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी या नहीं?
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ईडेन-गार्डन्स में वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड हैं ऐसे, जिसे देखकर बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us