/newsnation/media/media_files/2026/02/27/ind-vs-wi-west-indied-record-in-eden-gardens-kolkata-2026-02-27-19-41-02.jpg)
IND vs WI west indied record in eden gardens kolkata
IND vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. ये मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस मैच से ही फैसला होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या वेस्टइंडीज. ये मैच ईडेन-गार्डन्स में होने वाला है. आइए जानते हैं कि कैरेबियाई टीम के आंकड़े इस मैदान पर कैसे हैं?
वेस्टइंडीज का ईडन गार्डन्स पर रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के इतिहास में ईडन-गार्डन्स के मैदान पर अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है. टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेटों से मात देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 35 रन से मात दी, फिर इटली को 42 रन के बड़े अंतर से हराया. इस रिकॉर्ड को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि विंडीज टीम इस मैच में भारत को मजबूत टक्कर देने वाली है.
टीम इंडिया के सामने निकलता है दम
टी20 वर्ल्ड कप में भले ही वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स के मैदान पर नहीं हारी है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में भारत के सामने इस मैदान पर कैरेबियाई टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है. दोनों टीमों के बीच 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और सभी में भारत ने बाजी मारी है. यह सिलसिला 2018 से शुरू हुआ है, तब टीम इंडिया ने 5 विकेटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. फिर साल 2022 में तीन मैचों की सीरीज खेली गई जिसमें भारत ने सूपड़ा साफ कर दिया था.
1 मार्च को होगी कांटे की टक्कर
टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया ने अब तक 1 मैच खेला है और उसके पास 2 ही अंक हैं. रविवार 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं होगा, क्योंकि अब तक खेले गए मैचों के बाद दोनों ही टीमों के पास 2-2 अंक हैं.
ऐसे में अब भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम में से जो टीम भी मैच जीतेगी, वो 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. आपको बता दें, ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अब देखने वाली बात होगी की नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी.
ये भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस ने की भविष्यवाणी, बताया किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा टी-20 विश्व कप का फाइनल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us