IPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा को जोड़ा साथ, संभालेंगे सबसे बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2024 : कभी अपनी यॉर्कर गेंदों से मुंबई इंडियंस के लिए विकेटचटकाऊ गेंदबाजी करने वाले लसिथ मलिंगा अपकमिंग आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस में बॉलिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

author-image
Sonam Gupta
एडिट
New Update
mumbai indians appoints lasith malinga as his bowling coach

mumbai indians appoints lasith malinga as his bowling coach( Photo Credit : Social Media)

IPL 2024 Lasith Malinga Bowling Coach in Mumbai Indians : वर्ल्ड कप 2023 के बीच मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फ्रेंचाइजी ने अपने दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को टीम के साथ जोड़ लिया है. मलिंगा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के खेमे में नजर आएंगे, मगर इस बार उनकी भूमिका बॉलिंग कोच की होगी. जी हां, मुंबई इंडियंस ने अपकमिंग आईपीएल सीजन के लिए लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच के रूप में चुना है.

Advertisment

मुंबई इंडियंस ने मलिंगा को बनाया बॉलिंग कोच

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर पोस्ट करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है कि, IPL 2024 में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस से बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ेंगे. इसपर मलिंगा ने खुशी जाहिर की और कहा, "मुंबई इंडियंस का बॉलिंग कोच बनना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है. MI न्यूयॉर्क और MI केपटाउन के बाद वनफैमिली में मेरी जर्नी जारी है. मैं मार्क, पॉली, रोहित शर्मा और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए एक्साइटेड हूं. खासतौर से MI की बॉलिंग यूनिट का नजरिया मुझे पिछले सीजन में पसंद आया था. टीम में कई युवा प्रतिभाओं में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है."

ये भी पढ़ें : विराट के शतक के लिए अंपायर ने नहीं दी थी वाइड बॉल? जानें क्या है ICC का नियम

MI से है मलिंगा का गहरा रिश्ता

मुंबई इंडियंस से लसिथ मलिंगा का पुराना नाता है. मलिंगा ने IPL 2008 से IPL 2021 तक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की. इसके बाद IPL 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बने, लेकिन अब एक बार फिर वह ऑफिशियली मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं. हालांकि, IPL 2023 में भी मलिंगा मेंटॉर के रूप में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. बताते चलें, मलिंगा बॉलिंग कोच के रूप में शेन बॉन्ड को रिप्लेस किया है. बॉन्ड ने बतौर गेंदबाजी कोच 9 साल तक MI के साथ समय बिताया था.

Source : Sports Desk

IPL 2024 mumbai indians ipl-news-in-hindi IPL 2024 mumbai-indians sports news in hindi ipl 2024 updates mumbai indians appoints lasith malinga as his bowling coach
      
Advertisment