logo-image

IPL 2023: मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा! वजह आई सामने

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तैयारियां तेज हो गई हैं. सभी फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश की है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन (Mini Auction) ...

Updated on: 08 Jan 2023, 05:02 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तैयारियां तेज हो गई हैं. सभी फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश की है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में खिलाड़ियों को मालामाल कर दिया है. मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में आठ खिलाड़ियों को खरीदा है. एमआई ने सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को 17 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है. आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं करना चाह ही है. आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बन सकती है. आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या है वजह. 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने की प्रबल दावेदारों में से एक है. क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास अनुभवी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए पॉजिटिव बात यह है कि टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की फॉर्म है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस वक्त शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं सूर्या के पास इतनी काबिलियत है कि यही लय आईपीएल 2023 (IPL 2023) तक बरकरार रह जाती है तो मुंबई इंडियंस चैंपियन बनने की दावेदारी ठोक देगी. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: MI के तरकश में कई 'खास' तीर, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' नहीं चला तो बढ़ जाएगी मुश्किल

श्रीलंका के खिलाफ जड़ा शानदार शतक 

शनिवार को भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आतिशी बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को 91 रनों के बड़े अंतर से न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि सीरीज भी दिलाई. उन्होंने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के निकले. आईपीएल 2023 (IPL 2023) में भी अगर उनकी ऐसी ही बल्लेबाजी रही तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बड़ी खुशखबरी होगी. उम्मीद है कि सूर्या अपनी लय बरकरार रखने में सफल होने के साथ ही मुंबई इंडियंस को बड़ी कामयाबी दिलाते हुए नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ी, अब नहीं बन पाएगी चैंपियन!

ऐसा रहा है सूर्या का आईपीएल में प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो 123 मैचों की 107 पारियों में उनके बल्ले से 30.39 की औसत से 2644 रन निकले हैं. आईपीएल में उन्होंने अब तक 16 अर्धशतक जड़ा है. इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन रहा है. आईपीएल के पिछले सीजन में भी उनके बल्ले से 303 रन निकला था. लेकिन अपनी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आगे ले जाने में असफल हो गए थे. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी. उम्मीद है कि एमआई (MI) पिछली गलतियों को सुधारते हुए इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी.