logo-image

IPL 2023: मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों की कर सकती है छुट्टी! किया था बेड़ा गर्क

आईपीएल 2022 में किरोन पोलार्ड के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो 11 मुकाबलों में पोलार्ड के बल्ले से सिर्फ 144 रन ही निकला था.

Updated on: 11 Jun 2022, 08:37 PM

नई दिल्ली:

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन आईपीएल 2022 (IPL 2022) में काफी खराब रहा. मुंबई की टीम ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जबकि मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में युवा खिलाड़ियों को खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखाई थी. इसके बाद भी टीम प्वाइंट्स टेबल (Points Table) पर अंतिम पायदान पर रही. आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से मुंबई इंडियंस की ये हालत हुई. 

 1. किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard): आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को रिटेन किया. मुंबई इंडियंस जिस उम्मीद के साथ किरोन पोलार्ड को रिटेन की थी किरोन पोलार्ड टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. आईपीएल 2022 में किरोन पोलार्ड के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो 11 मुकाबलों में पोलार्ड के बल्ले से सिर्फ 144 रन ही निकला था. 

2. टायमल मिल्स (Tymal Mills): आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में टाइमल मिल्स को 20 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. टाइमल मिल्स भी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. टाइमल मिल्स के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2022 में टाइमल मिल्स 5 मुकाबले खेले इस दौरान सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए. 

3. जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat): आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में जयदेव उनादकट को डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. जयदेव उनादकट भी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. उनादकट भी 5 मुकाबलों 6 विकेट ही ले पाए.
 
4. ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs): आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में ट्रिस्टन स्टब्स को 20 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. ट्रिस्टन स्टब्स भी टच में नहीं दिखे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: मुंबई इंडियंस का ऐलान, चाहे कुछ हो जाए ये जोड़ी नहीं टूटेगी

5 बेसिल थम्पी (Basil Thampi): आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने बेसिल थम्पी को मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. बेसिल थम्पी भी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. आईपीएल 2022 के 5 मुकाबलों में 5 विकेट ही अपने नाम कर सके. 

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इन खिलाड़ियो से किनारा कर सकती है. क्योंकि मुंबई इंडियंस जिस उम्मीद से इन खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 में खरीदकर अपनी टीम में शामिल की. ये खिलाड़ी टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.