IPL 2023 Centuries List : टूटने वाला है एक सीजन में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड, लग चुकी है इतनी सेंचुरी

आईपीएल 2023 (IPL 2203) का पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने जड़ा था. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने दूसरा शतक लगाया था. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के बल्ले से इस सीजन का तीसरा शतक आ

author-image
Roshni Singh
New Update
IPL 2023 Centuries List

IPL 2023 Centuries List ( Photo Credit : Social Media)

IPL 2023 Centuries List : आईपीएल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन इसका रोमांच और बढ़ता जा रहा है. ऐसे तो आईपीएल के हर सीजन में रनों की बरसात होती है, लेकिन IPL 2023 में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर कहर बरपाया है. गुरुवार (18 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच में दो शतक लगे. आरसीबी की ओर से विराट कोहली (Virat Kohli) और SRH की ओर से हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने शतक जड़ा. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं. वहीं आईपीएल 2023 में अब तक कुल 8 शतक लग चुके हैं जबकि इस सीजन के अभी  9 मुकाबले बाकी हैं. वहीं सबसे ज्यादा आईपीएल 2022 में कुल 8 शतक लगे थे. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 : विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन ने कर दिया कमाल, आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2023 (IPL 2203) का पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक ने जड़ा था. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने दूसरा शतक लगाया था. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के बल्ले से इस सीजन का तीसरा शतक आया था. मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) , गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल (Shubman Gill), सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन शतक जड़ा है. आईपीएल 2023 के लीग के कुछ मुकाबले को अलावा अभी क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल खेला जाना बाकी है. ऐसे में इस सीजन सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड टूट सकता है.

आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों का लिस्ट

       खिलाड़ी                टीम         शतक
हैरी ब्रूक       सनराइजर्स हैदराबाद 1
वेंकटेश अय्यर        कोलकाता नाइट राइडर्स 1
यशस्वी जायसवाल       राजस्थान रॉयल्स 1
सूर्यकुमार यादव       मुंबई इंडियंस 1
प्रभसिमरन सिंह       पंजाब किंग्स  1
शुभमन गिल       गुजरात टाइटंस 1
हेनरिक क्लासेन       सनराइजर्स हैदराबाद 1
विराट कोहली        रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  1

आईपीएल के सभी सीजन के शतक लिस्ट ipl Centuries list 2008 to 2023 Most Centurie IPL 2023 Centuries List most Centuries in ipl season Most Centuries in one IPL season यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक every ipl season Centuries list
      
Advertisment