IPL 2022: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे पृथ्वी शॉ, जानिए पूरी अपडेट

आईपीएल-2022 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें डीवाई पाटिल स्टेडियम पर भिड़ेंगी. इस मैच में पृथ्वी शॉ खेलेंगे या नहीं, यह सवाल तमाम आईपीएल प्रेमी कर रहे हैं. 

आईपीएल-2022 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीमें डीवाई पाटिल स्टेडियम पर भिड़ेंगी. इस मैच में पृथ्वी शॉ खेलेंगे या नहीं, यह सवाल तमाम आईपीएल प्रेमी कर रहे हैं. 

author-image
Apoorv Srivastava
New Update
prithvi  shaw

prithvi shaw( Photo Credit : google search)

IPL 2022: आईपीएल-2022 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मैच में जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें हैं, वह हैं पृथ्वी शॉ. तमाम आईपीएल प्रेमियों के मन में सवाल है कि क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मैदान पर दिखाई देंगे. दरअसल, पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. इस वजह से पिछले कई मैचों में वह खेल भी नहीं सके. अब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 22 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी को इस महीने की शुरुआत में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

Advertisment

इसे भी पढ़ें : Thomas Cup : पहली बार थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए पीएम मोदी ने कही ये बात, जानिए कितने करोड़ मिले

पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिछला मुकाबला एक मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था और तब से वह टीम के तीन मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं. पृथ्वी की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी. 

अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पृथ्वी शॉ के ऊपर तमाम निगाहें हैं कि वह खेलेंगे या नहीं. पृथ्वी शॉ के बीमार होने पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मनदीप सिंह और फिर केएस भरत को बतौर ओपनर उतारा लेकिन दोनों ही असफल रहे. दोनों में से कोई ऐसी पारी नहीं खेल पाया, जिससे लगे कि वह पृथ्वी शॉ का विकल्प बन सकते हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक पृथ्वी शॉ की वापसी का इंतजार कर रहे थे. अब पृथ्वी शॉ अस्पताल से तो वापस आ गए लेकिन वह खेलने के लिए फिट कब तक होंगे यह साफ नहीं है. वैसे पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्लेबाजी करने की आशा की जा रही है. 

Source : Sports Desk

punjab-kings Prithvi Shaw delhi-capitals ipl-2022
      
Advertisment