IPL 2022: आईपीएल में ये बल्लेबाज भी हो चुके हैं हिटविकेट, जानिए सुदर्शन का कौन सा है नंबर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में साई सुदर्शन हिट विकेट हुए तो वह निराश जरूर हुए लेकिन एक अनचाहे रिकॉर्ड में उनका नाम जुड़ गया। दरअसल, हिट विकेट होने वाले गिने चुने बल्लेबाजों की फेहरिस्त में उनका नाम आ गया।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में साई सुदर्शन हिट विकेट हुए तो वह निराश जरूर हुए लेकिन एक अनचाहे रिकॉर्ड में उनका नाम जुड़ गया। दरअसल, हिट विकेट होने वाले गिने चुने बल्लेबाजों की फेहरिस्त में उनका नाम आ गया।

author-image
Apoorv Srivastava
एडिट
New Update
Sai Sudharsans hit wicket ipl 2022

Sai Sudharsans ipl 2022( Photo Credit : google search)

IPL 2022 Sai Sudharsans hit wicket : आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन हिट विकेट हो गए। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 177 रन बनाए थे। चेज करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस का पहला विकेट 106 और दूसरा 111 पर गिरा। दूसरा विकेट गिरने पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए। क्रीज पर दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। दोनों ने 37 रन की साझेदारी की। मैच के 15वें ओवर में किरोन पोलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की अंतिम गेंद पर साई सुदर्शन ने पीछे हटकर शॉट खेलने की कोशिश की और उनका बल्ला स्टंप पर जा लगा। इस तरह आईपीएल-2022 में वह हिट विकेट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले आईपीएल-2022 में कोई बल्लेबाज हिट विकेट नहीं हुआ है। 

Advertisment

इसे भी पढ़ेः T20 World Cup में बुमराह को मिल गई जोड़ी, इस दिग्गज ने भी लगाई मुहर!

अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो साई सुदर्शन हिट विकेट होने वाले 13वें बल्लेबाज हैं। इससे पहले 12 अन्य बल्लेबाज आईपीएल में हिट विकेट हो चुके हैं। 
बता दें कि यह आईपीएल का 15वां सीजन है। यानी इससे पहले 14 बार आईपीएल का आयोजन हो चुका है और 15वीं बार टूर्नामेंट चल रहा है। पहली बार 
आईपीएल का आयोजन 2008 में हुआ था। इसके बाद से लगभग हर साल आईपीएल का आयोजन हो रहा है लेकिन हिट विकेट होने वाले बल्लेबाज अभी तक कुल 
13 हैं। 

आईपीएल में आज तक हिट विकेट होने वाले बल्लेबाज

नंबरखिलाड़ीटीमविपक्षवर्ष 
1मुसाविर खोटेमुंबई इंडियंसकिंग्स इलेवन पंजाब 2008
2मिस्बाह उल हकरॉयल चैलेंजर बेंगलुरु किंग्स इलेवन पंजाब 2008
3स्वपनिल असनोदकरराजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स 2009
4रविंद्र जडेजाचेन्नई सुपर किंग्स डेक्कन चार्जस 2012
5सौरभ तिवारी आरसीबी मुंबई इंडियंस 2012
6युवराज सिंह सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस 2016
7दीपक हुड्डा सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस 2016
8डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबादकिंग्स इलेवन पंजाब 2016
9शेल्डन जैक्सन केकेआर राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स 2017
10रियान प्रयाग आरआर केकेआर 2019
11हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंसकेकेआर 2020
12जॉनी बेयरेस्टो एसआरएच मुंबई इंडियंस2021
13साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस मुंबई इंडियंस 2022

Hit Wicket mi vs gt sai sudarshan
Advertisment