IPL 2022: रोहित को मिला इस पूर्व खिलाड़ी का साथ, कहा- जल्द होगा धमाका

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन के फैंस काफी मायूस हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की न तो कप्तानी चल पाई, और न ही उनके बल्ले से रन देखने को मिले हैं.

author-image
Satyam Dubey
एडिट
New Update
Rohit Sharma

Rohit Sharma ( Photo Credit : File Photo)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अपने चरम पर है. सभी टीमें एक-दूसरे से जीतने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जीत उसी टीम की हो रही है, जिसका प्रदर्शन शानदार है. आईपीएल (IPL) के इस सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन के फैंस काफी मायूस हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की न तो कप्तानी चल पाई, और न ही उनके बल्ले से रन देखने को मिले हैं. 

Advertisment

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कप्तानी की है, वो काफी निराशाजनक रही है. इसके साथ ही रोहित शर्मा ती बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही है. आईपीएल 2022 में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 200 रन निकला है. रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन से फैंस काफी नाराज हैं. 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रदर्शन पर उठ रहे सवाल के बचाव में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आ गए हैं. युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जल्द ही एक बार फिर से अपनी फॉर्म में वापसी करेंगे.   

आपको बता दें कि केकेआर (KKR) के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को गलत तरह से आउट दिया गया. जिसके बाद रोहित शर्मा को लेकर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने ट्वीट किया कि हिटमैन, अबतक दुर्भाग्य रहे हैं, कुछ बड़ा आ रहा है, आप अच्छे माहौल में रहे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया गुजरात का ये खिलाड़ी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब तक 11 मुकाबले खेली है, इस दौरान टीम को 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 2 मुकाबलों में टीम को जीत नसीब नहीं हुई है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 4 अंक के साथ अंक तालिका में अंतिम पायदान पर है. 

mumbai-indians Rohit Sharma ipl Yuvraj Singh ipl-2022
      
Advertisment