New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2022/03/05/ipl-2022-mi-xi-45.jpg)
IPL 2022 MI XI ( Photo Credit : File Photo)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
हम आपको बताने वाले हैं कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (Playing XI) क्या हो सकती है. आइए जानते हैं.
IPL 2022 MI XI ( Photo Credit : File Photo)
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारियां तेज हो गई है. सभी फ्रेंचाइजियां (Franchisees) आईपीएल 2022 के लिए अपनी-अपनी टीमों को संतुलित करने में जुट गई हैं. मुंबई इंडियंस भी आईपीएल 2022 की तैयारियों में जुट गई है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. वहीं मेगा ऑशन (Mega Auction) में मुंबई की टीम ने 21 खिलाड़ियों को खरीदकर स्क्वाड बनाई है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (Playing XI) क्या हो सकती है. आइए जानते हैं.
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah), सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) और किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को रिटेन किया है. इसके अलावा मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में मुंबई कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में सफल हुई है. मुंबई ने मेगा ऑक्शन में ईशान किशन (Ishan Kishan), जयदेव उनादकर (Jaydev Unadkar), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), टिम डेविड (Tim David), टाइमल मिल्स (Timal Mills) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदने में सफल हुई है. मुंबई की टीम भी उन मजबूत टीमों में शामिल है, जो आईपीएल 2022 की चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2022: इन टीमों के पास तूफानी बल्लेबाज के साथ बेहतरीन विकेट कीपर
ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कडेय, जयदेव उनादकट.