IPL 2022 Mega Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदने में सफलता हासिल की है.

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदने में सफलता हासिल की है.

author-image
Satyam Dubey
New Update
IPL Auction Delhi Capitals

IPL Auction Delhi Capitals ( Photo Credit : Twitter- @IPL)

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन में आज खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है. आईपीएल फ्रेंचाइजियां कई खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई दी. आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए  दिल्ली कैपिटल्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदने में सफलता हासिल की है. आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन कल भी होना है. क्योंकि आज सारे खिलाड़ियों पर बोली नहीं लग पाई है. आइये जानते हैं कि दिल्ली की टीम किन बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में सफलता पाई है. 

Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर को 6 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदने में सफलता पाई है. वहीं टीम मिचेल मार्श को भी 6 करोड़ 50 लाख में अपनी टीम में शामिल की है. शार्दुल ठाकुर को दिल्ली की टीम 10 करोड़ 75 लाख में खरीदी है. मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है. इसके अलावा दिल्ली ने बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में कुलदीप यादव को भी अपनी टीम में 2 करोड़ रुपए में शामिल की है.

यह भी पढ़ें: Gujarat Titans IPL 2022 Team: इन खिलाड़ियों के साथ गुजरात ने बनाई अपनी नई टीम

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली की टीम मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिच नॉर्किया को अपनी टीम में शामिल कर लिया था. दिल्ली कैपिटल्स जिस तरह से खिलाड़ियों को आज खरीदी है, आईपीएल 2022 में मजबूत टीम बनती दिख रही है. 

ipl-2022 delhi-capitals IPL Auction 2022 delhi capitals full squad dc full team
      
Advertisment