जानें कौन हैं Glenn Maxwell की पत्नी विनी रमन, कैसे हुई मुलाकात

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 से पहले एक दूसरी जिम्मेदारी से भी बंध गए. ग्लेन मैक्सवेल ने आज भारतीय मूल की विनी रमन से शादी कर ली है. आइए जानते हैं कि कौन हैं विनी रमन.

author-image
Satyam Dubey
New Update
Glenn Maxwell Vini Raman

Glenn Maxwell Vini Raman ( Photo Credit : Glenn Maxwell Vini Raman )

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज 26 मार्च से हो जाएगा. सभी टीमें आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं. आरसीबी (RCB) भी आईपीएल आईपीएल 2022 का अपना पहला मुकाबला खेलने को लेकर काफी उत्साहित है. आरसीबी के रिटेन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आईपीएल 2022 से पहले एक दूसरी जिम्मेदारी से भी बंध गए. ग्लेन मैक्सवेल ने आज भारतीय मूल की विनी रमन (Vini Raman) से शादी कर ली है. आइए जानते हैं कि कौन हैं विनी रमन.
 
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की पत्नी विनी रमन (Vini Raman) तमिल परिवार से हैं. ग्लेन मैक्सवेल शादी 27 मार्च को भी तमिल रिति रिवाज से भी होगी. आपको बता दें कि हाल ही में तमिल भाषा में दोनों की शादी का विजिटिंग कार्ड भी सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हुआ था.‌ 

Advertisment

विनी रमन (Vini Raman) की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं. विनी रमन की पढ़ाई की बात करें तो वो विक्टोरिया स्थित मेलबर्न गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज से मेडिकल साइंस में डिग्री ली है. साल 2017 से ही ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) विनी रमन को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन एक-दूसरे के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े विवाद पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

मौजूदा वक्त में विनी रमन (Vini Raman) में मेलबर्न में रहती हैं और वहीं पर शादी समारोह का आयोजन होगा. आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया है. आईपीएल 2022 में ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे. 

Glenn Maxwell ipl Vini Raman Virat Kohli ipl-2022
      
Advertisment