आईपीएल 2022: धवन ने कोहली को पछाड़ा, रोहित शर्मा की बराबरी की

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइट्ंस के बीच मुकाबले में शिखर धवन ने ऐसा कमाल किया कि विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, यही नहीं रोहित शर्मा की बराबरी भी कर ली। 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइट्ंस के बीच मुकाबले में शिखर धवन ने ऐसा कमाल किया कि विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, यही नहीं रोहित शर्मा की बराबरी भी कर ली। 

author-image
Apoorv Srivastava
New Update
shikahar dhawan

shikahar dhawan( Photo Credit : google search)

Most 300 Plus Runs in IPL : आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शिखर धवन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शिखर धवन ने तो अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को टक्कर देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया। धवन 62 रन पर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। इस मैच में उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अपने 300 रन भी पूरे कर लिए। शिखर धवन ने 13वीं बार एक सीजन में 300 रन से ज्यादा स्कोर किया। 

Advertisment

इसे भी पढ़ेंः IPL 2022 News: अहमदाबाद आईपीएल टीम नहीं, इस टीम के कप्तान बनना चाहते थे हार्दिक पांड्या

भारत की ओर से सुरेश रैना और विराट कोहली ने 12-12 बार 300 से ज्यादा स्कोर किया है। 13वीं बार यह कारनामा करके शिखर धवन उनसे आगे निकल गए। वहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा अभी तक 13 बार ये कारनामा कर चुके हैं। शिखर धवन ने उनकी बराबरी कर ली है। बता दें कि इस बार आईपीएल का 15वां सीजन खेला जा रहा है। 

आईपीएल की सभी सीजन को मिलाकर बात करें तो अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जबकि दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। शिखर धवन ने अभी तक आईपीएल में कुल 202 मैच खेले हैं, जिसमें 201 इनिंग खेलीं। इसमें कुल 6152 रन बनाए हैं और बल्लेबाजी औसत 35.15 है। यही नहीं, आईपीएल इतिहास में अभी तक धवन दो शतक भी बना चुके हैं। 

उप-चुनाव-2022 ipl-2022 shikhar-dhawan IPL 2022 News IPL 2022 Latest News Dhawan beats Kohli Shikhar Dhawan equal Rohit Sharma
      
Advertisment