/newsnation/media/post_attachments/images/2022/02/07/ipl-2022-kick-off-on-2nd-aprli-2022-in-chennai-87-26-73.jpg)
IPL 2022( Photo Credit : tweeter )
IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में किस खिलाड़ी पर कौन सी टीम दांव लगा सकती है, इसके लिए तमाम अनुमान लग रहे हैं , वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एक खिलाड़ी के बारे में बड़ी बात कह दी है. दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करके कहा है कि इस खिलाड़ी में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी, दोनों के गुण हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा भला कौन सा खिलाड़ी है तो आपको बता दें बात हो रही है अंडर-19 में भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल की. यश ढुल के बारे में दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बचपन के कोच राजेश नागर का एक स्टेटमेंट ट्वीट किया है. इस स्टेटमेंट में नागर कहा है कि यश का बल्ला विराट कोहली की आक्रामक है लेकिन नेचर महेंद्र सिंह धोनी की तरह शांत और संतुलित है.
इसे भी पढ़ेंः IPL 2022 latest News: सबसे बड़ी बोली नहीं सबसे छोटी बोली दिलाएगी खिताब, आरसीबी, सीएसके सहित कई टीमें बना रहीं रणनीति
इस ट्वीट के बाद तमाम क्रिकेट प्रेमी यह कयास भी लगा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में यश ढुल पर बड़ी बोली लगा सकती है. यश ढुल की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप जीता है. इस टूर्नामेंट में यश ढुल ने कई शानदार पारियां खेलीं. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ शतक भी लगाया. इसके बाद से कयास लग रहे हैं कि यश ढुल पर मेगा ऑक्शन में कोई टीम बड़ी बोली लगा सकती है. दिल्ली कैपिटल्स ने यह ट्वीट करके कयासों को और बल दे दिया है.