IPL 2022: लगातार हार रही मुंबई को लगा बड़ा झटका, रोहित मायूस

लगातार हार रही मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम का एक गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गया है.

लगातार हार रही मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम का एक गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गया है.

author-image
Satyam Dubey
एडिट
New Update
Rohit Sharma

Rohit Sharma ( Photo Credit : File Photo)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच चरम पर है, सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़कर जीतने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन जीत उसी टीम की हो रही है, जिसका प्रदर्शन शानदार है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास (IPL History) की सबसे सफल टीम मानी जाती है, लेकिन इस सीजन में जिस तरह से टीम का प्रदर्शन रहा है, फैंस काफी मायूस हैं. लगातार हार रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम का एक गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गया है. 

Advertisment

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब तक 8 मुकाबला खेली है. इस दौरान टीम को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अंक तालिका में जीरो अंक के साथ अंतिम पायदान पर है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बुरे दौर से तो गुजर ही रही है, जबकि टीम के तेज गेंदबाज अरशद खान चोटिल होकर लीग से बाहर हो गए हैं. अरशद खान (Arshad Khan) की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh) को शामिल किया गया है. 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मुंबई की टीम ने अरशद खान (Arshad Khan) को 20 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है. खास बात यह है कि अरशद खान अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. जबकि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन उम्मीद से भी नीचे रहा है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: विराट कोहली को शास्त्री की सलाह, कहा- IPL से बाहर हो जाएं

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है, लेकिन मुंबई का यह सीजन जिस तरह से जा रहा है. लग रहा है कि मुंबई की टीम काफी कमजोर है. आईपीएल (IPL) के इस सीजन में मुंबई के लिए कुछ भी नहीं बचा है. 

Rohit Sharma ipl ipl-2022 mumbai-indians kartikey singh] arshad khan
      
Advertisment