IPL 2022: एक ओवर में बने 30 रन, विकेट भी गिरा, दो बल्लेबाजों ने छक्के मारे

IPL 2022: आईपीएल 2022 में शनिवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर के मैच के दौरान ऐसा रिकॉर्ड बना जो किसी ने भी नहीं सोचा होगा। 

author-image
Apoorv Srivastava
New Update
shivam mavi ipl 2022

shivam mavi ipl 2022( Photo Credit : google search)

IPL 2022 : क्रिकेट के खेल में कई बार रोचक और आश्चर्यचकित करने वाली घटनाएं होती है। एक ओवर में छह छक्के या चार विकेट जैसी तमाम आश्चर्यचकित करने वाले रिकॉर्ड तो आपने सुने होंगे लेकिन  शनिवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में एक ओवर में ऐसा रिकॉर्ड बना जो कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। एक ही ओवर में 30 रन भी बने और विकेट भी गिरा। ये ओवर था लखनऊ सुपर जॉइंट्स की बैटिंग के दौरान केकेआर की ओर से 19वां ओवर। इस ओवर में मार्कस स्टॉइनिस बैटिंग कर रहे थे। ओवर डालने के लिए केकेआर की ओर से शिवम मावी आए। मार्कस स्टॉइनिस ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए। इसके बाद एलएसजी के प्रशंसक छह छक्कों की उम्मीद करने लगे। लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर मावी ने उन्हें श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद जेसन होल्डर क्रीज पर आए। अगली दो गेंदों पर उन्होंने दो छक्के जड़ डाले। इस तरह ओवर में 30 रन बने और एक विकेट भी गिरा। यही नहीं 5 छक्कों में दो बल्लेबाजों ने योगदान दिया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा ओवर संभवतः पहली बार पड़ा होगा। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स की धमाकेदार जीत, मुश्किल में केकेआर

अगर आईपीएल में एक ओवर में पांच छक्के खाने का रिकॉर्ड देखें तो मावी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इससे पहले साल 2012 में राहुल शर्मा, साल 2020 में शेल्डन कॉटरेल और साल 2021 में हर्षल पटेल एक ओवर में पांच छक्के खा चुके हैं। 

5 six in one over ipl-2022 LSG vs KKR
      
Advertisment