IPL 2021: Punjab Kings का पहला मैच किसके खिलाफ होगा, पढ़िए पूरा शेड्यूल
पंजाब किंग्स ने पिछले 13 आईपीएल के सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कभी भी खिताब नहीं जीत पाई. पिछले साल यूएई में लोकेश राहुल की कप्तानी में लगा था कि रेड आर्मी का डंका इंडियन प्रीमियर लीग में बजेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ
highlights
- आईपीएल 2021 की तारीखों को ऐलान हो गया है
- 9 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा
- पंजाब ने इस से अपना रंग रुप भी बदल लिया है
नई दिल्ली :
पंजाब किंग्स ने पिछले 13 आईपीएल के सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कभी भी खिताब नहीं जीत पाई. पिछले साल यूएई में लोकेश राहुल की कप्तानी में लगा था कि रेड आर्मी का डंका इंडियन प्रीमियर लीग में बजेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब आईपीएल 2021 की तारीखों को ऐलान हो गया है जो 9 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा. इस साल पंजाब ने अपने ऑक्शन मे बड़े नामों खरीदा है जबकि ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया. पंजाब ने जाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ,शाहरुख खान, मोइजेस हेनरीकेज, डेविड मलान, फेबियान ऐलन, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, उत्कर्ष सिंह, जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. अब पंजाब की इस साल कोशिश होगी कि वो खिताब अपने नाम करे. पंजाब ने इस से अपना रंग रुप भी बदल लिया है. यहां हम आपको पंजाब के सभी मुकाबलों की जानकारी देने वाले हैं.
- 12 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब
- 16 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे मुंबई : पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- 21 अप्रैल, बुधवार 3.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 23 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 26 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 30 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- 2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 6 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स
- 9 मई, रविवार शाम 3.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- 13 मई, गुरुवार 3.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
- 15 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
- 19 मई, बुधवार 3.30 बजे बेंगलुरु : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- 22 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
पंजाब किंग्स की टीम : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नीलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, जाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरीकेज, डेविड मलान, फेबियान ऐलन, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, उत्कर्ष सिंह, शाहरुख खान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा