IPL 2020 Final MI vs DC: किसका पलड़ा ज्यादा भारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की दो सबसे मजबूत टीमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की दो सबसे मजबूत टीमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

author-image
Ankit Pramod
New Update
DC vs MI Final

आईपीएल ( Photo Credit : https://www.iplt20.com)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की दो सबसे मजबूत टीमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. मौजूदा विजेता मुंबई अपनी पांचवीं खिताबी जीत के इंतजार में है, लेकिन उसके सामने हैं दिल्ली, जो पहली बार फाइनल खेल रही है और अपने पहले खिताब के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों का पलड़ा इस मैच से पहले कैसा है?   

Advertisment

यह भी पढ़ें : DCvSRH : शिखर धवन ने आउट होने पर नहीं लिया DRS, युवराज सिंह ने किया ट्रोल, धवन ने दिया जवाब  

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स कुल 27 बार आमने-सामने हुई हैं. दोनों टीमों के बीच हुए इन 27 मुकाबलों में मुंबई ने 15 मैच जीते हैं तो वहीं दिल्ली को 12 मैचों में जीत मिली है. आईपीएल के 13वें सीजन में भी ये दोनों टीमें अभी तक तीन बार भिड़ चुकी हैं और तीनों ही बार मुंबई ने दिल्ली को मात दी है. लीग राउंड में खेले गए पहले मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया था तो दूसरे मैच में रोहित की टीम ने श्रेयस की टीम को 9 विकेट से रौंद दिया था. वहीं पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियस ने दिल्ली को धोया था. आपकी जानकारी और बढ़िया करने के लिए आप

2008
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 29 रनों से हराया
दिल्ली ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी

2009
दिल्ली ने मुंबई को 7 विकेट से ढेर किया
दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया

2010
मुंबई इंडियंस ने 98 रनों से दिल्ली पर बड़ी जीत दर्ज की
मुंबई इंडियंस ने 39 रनों से दिल्ली को मात दी

2011
मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से मैच जीता
मुंबई ने 32 रनों से मुकाबला अपने नाम किया

2012
दिल्ली ने मुंबई को 7 विकेट हराया
दिल्ली ने फिर से इस साल मुंबई को 37 रोनों ढेर किया

2013
दिल्ली ने 9 विकेट से मैच जीता
मुंबई ने 44 रनों से मैच को अपने नाम किया

2014
मुंबई इंडियंस 15 रनों से दिल्ली को हराया
दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की

2015
मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से मुकाबला जीता
दिल्ली ने 37 रनों से मुंबई को धूल चटाई

2016
दिल्ली ने 10 रनों से मुकाबला जीता
मुंबई इंडियंस ने 80 रनों की बड़ी जीत हासिल की

2017
मुंबई इंडियंस ने 146 रनों की रिकॉर्ड जीत दर्ज की
मुंबई ने 14 रनों से दिल्ली को पराजित किया

2018
दिल्ली ने सात विकेट से मैच को अपने नाम किया
दिल्ली ने 11 रनों से रोमांचक मैच को जीत लिया

2019
मुंबई इंडियंस ने 40 रनों की जीत हासिल की
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हरा दिया

Source : Sports Desk

mumbai-indians delhi-capitals ipl-2020
      
Advertisment