IPL 2023: MI अपने सबसे महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? वजह कर देगी हैरान

मुंबई इंडियंस के लिए जिस तरह से आईपीएल 2022 (IPL 2022) गुजरा टीम कभी भी याद नहीं करना चाहेगी.

author-image
Satyam Dubey
New Update
Mumbai Indians

Mumbai Indians ( Photo Credit : File Photo)

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तैयारी तेजी से चल रही है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है. मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है. लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए जिस तरह से आईपीएल 2022 (IPL 2022) गुजरा टीम कभी भी याद नहीं करना चाहेगी. आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस अपने उस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है जिसको आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा पैसे देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. 

Advertisment

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस के सबसे मंहगे खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) हैं. आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ईशान किशन को सबसे ज्यादा पैसा देकर अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़, 25 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए ईशान किशन को जिस उम्मीद से सबसे ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था, ईशान किशन टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: CSK के इन खिलाड़ियों पर रिलीज होने का खतरा, हो गया तय!

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में ईशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2022 में ईशान किशन (Ishan Kishan) के बल्ले से 14 मैचों की 14 पारियों में 418 रन निकला था. आईपीएल 2022 में ईशान किशन के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे. इसके बाद भी मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी. उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ईशान किशन को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर देगी. लेकिन टीम ईशान किशन मिनी ऑक्शन में कम प्राइज में खरीदने की कोशिश कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: RCB इन खिलाड़ियों को कर देगी रिलीज, हो गया पक्का!

पांच बार की आईपीएल चैंपियंस मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2022 सबसे खराब सीजन रहा था. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14 मुकाबले खेली थी. इस दौरान टीम के सिर्फ चार मुकाबलों में जीत नसीब हुई थी. जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस आठ अंक के साथ आखिरी पायदान पर थी. लेकिन आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस अपने प्रदर्शन को जरुर सुधारने की कोशिश करेगी. 

Source : Satyam Dubey

ishan kishan release mumbai indians ipl 2023 mini auction mumbai-indians Rohit Sharma indian premier league 2023 ipl-2023 ishan-kishan
      
Advertisment