IPL 2023: पिछले सीजन ये थी मुंबई की सबसे बड़ी कमजोरी, दूर करने के लिए करना होगा ये काम

मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे पुराने खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. मुंबई ने अगले सीजन के लिए काइरन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
post image da9d8d3

Mumbai Indian Team( Photo Credit : Social Media)

IPL 2023: आईपीएल 2023 का बिगुल बज गया है. हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ महीने बाकी है. आईपीएल के अगले सीजन के लिए 23 दिसंबर मिनी ऑक्शन होना है. सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई है. मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस अपनी बेस्ट टीम तलाशने की कोशिश करेगी. पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था. आईपीएल 2022 में मुंबई प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले 10वें नंबर पर रही थी. अपने 14 मुकाबलों में मुंबई ने सिर्फ चार में जीत हासिल की थी. पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के पास एक स्टार ऑलराउंडर नहीं था जो टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सके. किरोन पोलार्ड फॉर्म में नहीं थे. वहीं मुंबई ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2022: इस युवा स्पिनर को रिटेन कर खुश होंगे धोनी, फिर चमकेगी CSK की किस्मत!

हार्दिक को किया रिलीज करना

मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या एक स्टार ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे. उन्होंने मुंबई को अपने दम पर कई मुकाबले में जीत दिलाई है. हार्दिक मुंबई के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे, लेकिन पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को एक स्टार ऑलराउंडर की कमी महसूस हुई थी.

काइरन पोलार्ड भी रिलीज

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए अपने सबसे पुराने खिलाड़ी काइरन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है. किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे. पोलार्ड 13 साल तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे. उन्होंने मुंबई को बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है. पोलार्ड मुंबई के लिए संकटमोचन की तरह थे. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को एक ऑलराउंडर की जरूरत होगी. मुंबई इंडियंस मिनी ऑक्शन में किसी ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ सकती है. मुंबई को अपना 6वां खिताब जीतना है तो उसे अपनी यह कमजोरी खत्म करनी होगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: IPL के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, एक चौकाने वाला नाम

IPL 2023 Most Expensive Player IPL 2023 Retention List most expensive player in ipl 2023 joe-root mumbai-indians indian mi Rohit Sharma ben-stokes hardik pandya indian premier league 2023 ipl-2023 rohit sharma captaincy mahendra-singh-dhoni Cameron Green
      
Advertisment