/newsnation/media/post_attachments/images/2022/02/27/1006249-896577-ms-dhoni-afp-86.jpg)
dhoni play till this ipl 2022 csk rohit sharma kl rahul ishan kishan ( Photo Credit : Twitter)
Dhoni in IPL 2022 : आईपीएल की जब भी बात होती है और उसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता. जब से आईपीएल शुरू हुआ है तभी से धोनी आईपीएल का एक चेहरा बन चुके हैं. धोनी ने अपनी टीम चेन्नई को वो हर कामयाबी दिलाई है जो एक टीम अपने कप्तान से उम्मींद करती है. धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जो एक टीम के साथ शुरू से ही कप्तान के रूप में जुड़े हुए हैं. अभी तक ये रिकॉर्ड कोई और कप्तान नहीं बना सका है.
अब फैंस के मन में धोनी को लेकर एक सवाल है कि क्या धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है. इसी बीच टीम की तरफ से रिपोर्ट्स आई हैं कि धोनी इस बार एक कप्तान के रूप में आखिरी बार कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. खिलाड़ी के तौर पर बात करें तो हो सकता है धोनी अगला सीजन भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें - IPL 2022 : क्रिकेटर से बस ड्राइवर बने धोनी, फैंस हो रहे हैरान
लेकिन कप्तान के रूप में धोनी का ये आखिरी आईपीएल ही है. करियर की बात करें तो 220 आईपीएल मुकाबलों में 4746 रन उनके बल्ले से निकले हैं. धोनी ने 23 फिफ्टी लगाई हैं.