IPL 2023 : Dhoni की ताकत बनी कमजोरी, अब क्या होगा!

IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सभी की नजर इस समय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर टिकी हैं

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
dhoni new plan in ipl 2023 ravindra jadeja mini auction

dhoni new plan in ipl 2023 ravindra jadeja mini auction( Photo Credit : Twitter)

IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सभी की नजर इस समय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर टिकी हैं. यह उनकी कप्तानी के लिए आखरी आईपीएल (IPL 2023) हो सकता है. ऐसे में सभी फैंस धोनी (Dhoni) से यही उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपनी कप्तानी का जादू एक बार फिर से सभी को दिखाएं. आपको पता है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर पिछले साल बेहद ही निराशाजनक रहा. हालांकि इस साल आईपीएल 2023 (IPL 2023) अपने पुराने रंग में लौटेगा. और चेपॉक स्टेडियम में हमें मैच होते हुए नजर आएंगे. लेकिन इससे पहले चेन्नई (CSK) की कई कमजोरियां सामने आई हैं. जो कभी धोनी (Dhoni) की ताकत हुआ करते थे.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 : बुमराह दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को इस साल आईपीएल खिताब, वजह है ये...

चेन्नई सुपर किंग्स की स्पिन डिपार्टमेंट दे रही है धोखा

हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की स्पिन डिपार्टमेंट के बारे में. कभी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ताकत उनकी स्पिनर हुआ करते थे. लेकिन पिछले सीजन की बात करें तो वही इस टीम की कमजोरी निकल कर सामने आई है. धोनी (Dhoni) हमेशा से ही एक ऐसे कप्तान माने जाते हैं जो स्पिन को अच्छे से हैंडल करते हैं. लेकिन पिछले सीजन बात कुछ और ही नजर आई. अगर ऐसा सीजन ये भी हुआ तो समझ लीजिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का फिर से बंटाधार होना है. धोनी (Dhoni) को अगर इस समस्या को हल करना है तो रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) उनकी मदद कर सकते हैं. क्योंकि यह वही खिलाड़ी हैं जो चेन्नई की हर सफलता में हमेशा से साथ रहे हैं. अब देखने वाली बात होती है क्या महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से खिताब अपने नाम कर पाती है, या फिर धोनी खाली हाथ लौटते हैं.

ipl 2023 retained player list ipl 2023 Most Expensive Players Kane Williamson release ipl 2023 Kane Williamson ipl 2023 ipl 2023 released player list ipl 2023 rcb retention list ipl-2023 ipl 2023 rcb Released players list IPL 2023 IPL 2023 Release List
      
Advertisment