DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने अकेले के दम पर दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत, रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हारी लखनऊ सुपर जाइंट्स

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 1 विकेट से हरा दिया है. DC के लिए आशुतोश शर्मा वन मैन आर्मी बने. आशुतोष ने 66 रनों की नाबाद पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई.

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 1 विकेट से हरा दिया है. DC के लिए आशुतोश शर्मा वन मैन आर्मी बने. आशुतोष ने 66 रनों की नाबाद पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई.

author-image
Roshni Singh
New Update
Ashutosh Sharma

DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने अकेले के दम पर दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत (Social Media)

DC vs LSG IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ आईपीएल 2025 में शानदार आगाज किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने एक बेहद की रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 1 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइटंस ने 209 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट गंवाकर आखिरी ओवर में मुकाबले को जीत लिया. दिल्ली कैपिटल्स को आशुतोष शर्मा ने अकेले दम पर जीत दिलाई.

दिल्ली कैपिटल्स की रही थी खराब शुरुआत

Advertisment

210 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद की खराब रही. शार्दुल ठाकुर ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाए. उन्होंने पहले जैक फ्रेजर सिर्फ 1 रन पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद इस ओवर की 5वीं गेंद पर अभिषेक पोरेल को डक पर आउट कर पवेलियन भेजा इसके बाद समीर रिजवी 4 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. 7 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद दिग्वेश ने अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया. कप्तान अक्षर पटेल 11 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए. 65 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट गंवाया. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस भी 18 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स भी 22 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लगा कि दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से ये मैच खिसक गया है, लेकिन फिर यहां से आशुतोष शर्मा ने विप्रज निगम के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की वापसी कराई.

आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेली मैच वीनिंग पारी

इसके बाद विप्रज निगम ने 15 गेदों पर 39 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन एक छोर से आशुतोष शर्मा टिके रहे और उन्होंने आखिरी तक लड़ाई लड़ी. आशुतोष ने एक रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत दिलाई. आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: LSG को मिले अपने ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन, एक ऑस्ट्रेलियाई ओपनर तो एक वेस्टइंडीज का विकेटकीपर

यह भी पढ़ें:  IPL 2025 के बीच पापा बने KL Rahul, वाइफ अथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

Rishabh Pant IPL 2025 ipl-news-in-hindi delhi-capitals indian premier league LUCKNOW SUPER GIANTS DC vs LSG Ashutosh Sharma
Advertisment