/newsnation/media/post_attachments/images/2022/05/04/kingkohli-sixteennine-37.jpg)
ipl 2022( Photo Credit : google search)
CSK vs RCB: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच बुधवार को मुकाबला होना है। इस मैच से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक वीडियो में नजर आए। इस वीडियो में दोनों एक साथ ऐसा काम कर रहे हैं, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। सबसे बड़ी बात यह वीडियो खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इसे भी पढ़ेंः IPL 2022 News: अहमदाबाद आईपीएल टीम नहीं, इस टीम के कप्तान बनना चाहते थे हार्दिक पांड्या
विराट कोहली आरसीबी के प्रमुख बल्लेबाज हैं। हाल के दिनों में वह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। अब चेन्नई के खिलाफ मैच में वह कैसा प्रदर्शन करेंगे इस पर सभी की निगाहें हैं। उससे पहले सोशल मीडिय पर एक वीडियो ट्रेंड हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं।
Back to my favourite 🏋🏻♂️. With my favourite @AnushkaSharma ❤️ pic.twitter.com/g4UnoNNZkx
— Virat Kohli (@imVkohli) May 3, 2022
दोनों की वीडियो देख लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग माने जाते हैँ। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी फिल्म स्टार हैं। वह भी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर मानी जाती हैं। ऐसे में दोनों की साथ में वर्कआउट की वीडियो उनके फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रही है।