MS Dhoni IPL 2023 : गेल ने Dhoni की कप्तानी पर ये क्या बोल दिया!

MS Dhoni IPL 2023 :  आईपीएल 2023 चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आखरी आईपीएल होने जा रहा है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
skysports chris gayle ipl kings xi 5139607

chris gayle comment on ms dhoni captaincy in ipl 2023 ben stokes( Photo Credit : Twitter)

MS Dhoni IPL 2023 :  आईपीएल 2023 चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आखरी आईपीएल होने जा रहा है. इसके बाद धोनी (Dhoni) हमें पीली जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे. इसलिए धोनी की पूरी कोशिश है कि यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बार फिर से आईपीएल (IPL 2023) की ट्रॉफी दिलावाई जाए. सीजन कैसा जाता है ये अलग बात है. लेकिन धोनी एक सवाल चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जरूर छोड़कर चले जाएंगे. वो ये है कि धोनी की भरपाई कौन सा खिलाड़ी करेगा. इस ऑक्शन की बात करें तो 16 करोड़ 25 लाख में टीम ने बेन स्टोक्स को अपने साथ जोड़ा है. इसके बाद उनको चेन्नई का फ्यूचर कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. इसी बीच गेल ने धोनी की कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 : बुमराह दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को इस साल आईपीएल खिताब, वजह है ये...

दरअसल गेल ने कहा है कि, ' धोनी जब तक आईपीएल खेलें वो एक कप्तान के तौर पर ही खेलें. उनके रहते हुए किसी और कप्तान की जरूरत नहीं है. बेन स्टोक्स को आगे भविष्य के लिए देखा जा सकता है. लेकिन अभी के सीजन में धोनी को ही कप्तान रहना चाहिए.

रविंद्र जडेजा हुए फेल

पिछले सीजन टीम मैनेजमेंट ने रविंद्र जडेजा पर दांव खेला था. जो कि बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. टीम को आधे सीजन में ही महेंद्र सिंह धोनी को वापस से कप्तान बनाना पड़ा. हालांकि तब तक देर हो गई थी और धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. अब जब धोनी का ये आखिरी सीजन है तो फिर इसके बाद कप्तानी कौन करेगा. यह टीम मैनेजमेंट को डिसाइड करना है. आने वाला मिनी ऑक्शन टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

ऑक्शन में खरीदे: 

बेन स्टोक्स (विदेशी ऑलराउंडर) 16.25 करोड़ रुपये, काइल जेमीसन (विदेशी गेंदबाज) एक करोड़ रुपये, निशांत सिंधु (भारतीय ऑलराउंडर) 60 लाख रुपये, अजिंक्य रहाणे (भारतीय बल्लेबाज) 50 लाख रुपये, भगत वर्मा (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, अजय मंडल (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, शेख रशीद (भारतीय बल्लेबाज) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: 

एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह , सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे.

Source : Sports Desk

chennai-super-kings. dhoni news in hindi IPL 2023 Chennai Super Kings Kane Williamson ipl 2023 dhoni update dhoni ipl 2023 Probable Playing XI ipl-2023
      
Advertisment