/newsnation/media/media_files/2026/03/03/rcb-2026-03-03-18-44-56.jpg)
RCB Photograph: (AFP)
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत इसी महीने यानी मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकता है. हालांकि आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है. वहीं पिछले साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता था, जिसके जश्न के वक्त बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ हुई थी और कई लोगों की जान चलिए गई थी. इसके बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक भी मैच नहीं खेला गया है. इसी बीच बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आ रही है कि आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. चूकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछली बार की चैंपियन है तो नियम के मुताबिक पहला मैच भी बेंगलुरु में खेला जाएगा. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि IPL 2026 का सेमीफाइनल और फाइनल भी इसी ग्राउंड में खेला जाएगा.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB खेलेगी 5 मैच
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कुल 5 मैच अपने होमग्राउंड में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. वहीं आईसीबी अपना 2 मैच होम मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. इस स्टेडियम में आईसीबी के होम मैच खेले जाएंगे. यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर से आईपीएल के होस्ट के लिए तैयार है.
Defending IPL champions Royal Challengers Bengaluru are all set to return to the M. Chinnaswamy Stadium, with five of their home games confirmed to take place in Bengaluru this season. The remaining two home matches of their IPL 2026 campaign will be staged at the Shaheed Veer… pic.twitter.com/5K2XE0A6YV
— ANI (@ANI) March 3, 2026
आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान होना बाकी
आईसीबी ने पिछले साल फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था. पिछले 18 सालों में आरसीबी की यह पहली ट्रॉफी थी. अब इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टाइटल को डिफेंड करना चाहेगी. आईपीएल 2026 के शेड्यूल का अब तक ऐलान नहीं किया गया है. ऐसी उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही BCCI आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर देगी. वहीं सभी टीमें आगामी सीजन की तैयारियों में जुट गई हैं.
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: आखिरी बार जब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई थी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, रो पड़े थे बड़े-बड़े दिग्गज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us