आकाश अम्बानी ने क्यों दिया अजीबो गरीब रिएक्शन, क्या है इसकी वजह?

मुंबई इंडियंस कल शाम का मुकाबला 12 रन से हार गई. जिसके बाद से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी शर्मशार होते हुए नजर आए.

मुंबई इंडियंस कल शाम का मुकाबला 12 रन से हार गई. जिसके बाद से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी शर्मशार होते हुए नजर आए.

author-image
Radha Agrawal
New Update
Akash Ambani

Akash Ambani ( Photo Credit : Still Image )

आईपीएल (IPL 2022) यानी क्रिकेट का त्यौहार चल रहा है जिसका लगभग 15 से ऊपर दिन बीत चुका है. इस त्यौहार में लगभग सभी ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है और एक ही टीम ऐसी बची है जिसने अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं जीता है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बात करें तो आपको बता दें मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल पांच मुकाबले इस सीजन में खेले हैं जिसमें से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने पांचों मुकाबले गवां दिए हैं. मुंबई इंडियंस कल शाम का मुकाबला 12 रन से हार गई. जिसके बाद से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी शर्मशार होते हुए नजर आए.

Advertisment

इतना ही नहीं आपको बता दें कि कल के मुकाबले में आकाश अम्बानी का अलग ही रिएक्शन देखने को मिला. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आउट होने पर आकाश अम्बानी ने एक अलग ही रिएक्शन दिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है. 19 वें ओवर में सूर्यकुमार यादव के आउट होते ही सभी को यह साफ़ हो गया कि यहां से मुंबई इंडियंस की हार पक्की है. सूर्यकुमार यादव के आउट होने पर आकाश अम्बानी का (Akash Ambani) जो रिएक्शन था वो देखने लायक था.

यह भी पढ़ें: CSK के साथ टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, दीपक चहर हुए बाहर!

इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद से फैंस इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं. कल के मुकाबले के बाद से मुंबई इंडियंस का सफर इस आईपीएल (IPL 2022) में काफी मुश्किल हो गया है. इस सफर को पार करने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कहीं न कहीं काफी मेहनत करने की जरुरत है.

ipl-2022 mumbai-indians SURYAKUMAR YADAV Aakash Ambani Rohit Sharma Fined slow over rate mumbai indians
      
Advertisment